हल्द्वानी वन प्रभाग कार्यालय परिसर में हरेला महोत्स्व के तहत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
हल्द्वानी। आज वन प्रभाग कार्यालय परिसर में हरेला महोत्स्व के तहत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि श्री बाबू लाल जी, प्रभागीय वनाधिकारी, हल्द्वानी वन प्रभाग द्वारा तिकोनिया वन कार्यालय परिसर, पार्कों एवं आवासीय परिसर में फल, फूल एवं औषधियों के अनेकों प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया। उक्त वृक्षारोपण कार्यक्रम में हल्द्वानी वन प्रभाग के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा भी पौधों का रोपण किया गया।
वृक्षारोपण कार्यक्रम में श्रीमती रोशनी आर्या मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, अनिल कपिल प्र0अ0, रमेश सिंह नेगी प्र0अ0, मनोज पाण्डे, हिमांशु पाठक, रेनु आर्या, रोहित गुप्ता, विपिन मसीह, मयंक धपोला, उमाशंकर, सुनील कुमार सहित समस्त कार्मिकों द्वारा कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु पूर्ण सहयोग प्रदान किया गया।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश