लालकुआं: यहां बिन्दुखत्ता की महिला को बदमाशों ने सम्मोहित कर लुटे लाखों के आभूषण
लालकुआं। हल्द्वानी से ऑटो द्वारा लालकुआं आ रही बिंदुखत्ता की महिला से दो अज्ञात बदमाशों ने उन्हें सम्मोहित कर 1 लाख रुपए के गहने लूटने का मामला है।घटना के 12 दिन बाद पीड़ित वृद्धा महिलाओं ने स्थानीय कोतवाली में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
इधर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार के अनुसार पुलिस क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों को खंगालते हुए आरोपियों की तलाश कर रही है। साथ ही मामले में मुकदमा दर्ज कर जल्द चोरी गए गहनों की बरामदगी की जाएगी।
स्थानीय कोतवाली में पहुंची पूर्वी राजीवनगर बोरिंगपट्टा घोड़ानाला निवासी पार्वती देवी ने बताया कि गत 12 सितंबर की दोपहर लगभग 2 बजे वह एसटीएच चिकित्सालय में अपने रिश्तेदार के नवजात शिशु को देखकर अपनी बहू गुड्डी देवी के साथ वापस लौट रही थी कि उनका ऑटो वन विकास निगम के डिपो संख्या 4 के सामने अचानक खराब हो गया। जहां से वह ऑटो से उतर कर पैदल लालकुआं को आने लगी तभी ऑटो में उनके साथ बैठे दो लड़के भी उनके साथ चलने लगे, उक्त युवकों ने कहा कि आजकल जेवर पहने हुए महिलाओं के गले में झपट्टा मारकर लोग जेवर लूट रहे हैं। वह अपने जेवर को गले से निकालकर रुमाल में बांध कर हाथ में पकड़ लें, ताकि वह चोरी होने से बच जाएं। इसके बाद उसने अपने सोने के मंगलसूत्र जोकि डेढ़ तोले का था, तथा आधा तोले के कान के टॉप्स उतार कर रूमाल में बांध दिए। वह जैसे ही लालकुआं रेलवे स्टेशन के पास पहुंचे तभी सामने नल होने पर उनके साथ चल रहे दोनों लड़कों ने कहा कि माताजी हमारा सामान पकड़ लो हम खाना खाकर आते हैं, जिसके बाद वह कुछ कागजात और एक रुमाल उन्हें पकड़ा कर चले गए। और कुछ देर बाद आए तथा रूमाल व कागजात लेकर वापस चले गए। उनके जाने के बाद मैंने जैसे ही जेवर पहनने के लिए रूमाल की गांठ खोला तो उसमें जेवर के बजाय पत्थर निकले। जिस पर उनके होश उड़ गए उन्होंने दोनों लड़कों को काफी ढूंढा परंतु वह कहीं नहीं मिले। इसके बाद वह कोतवाली गए और मौजूद पुलिसकर्मियों को आपबीती सुनाई, जिस पर कोतवाली पुलिस ने एक डायरी में पूरी घटना नोट करके उन्हें आश्वासन दिया कि जल्द ही उनके जेवरात उन्हें मिल जाएंगे। पुलिस मामले में सख्त कार्रवाई करेगी। पुलिस के आश्वासन के बाद वह घर को लौट गए।
आज जब कोतवाली पुनः आकर चोरी गए सामान की बरामदगी के संबंध में पुलिस से जानकारी चाही तो कोतवाली में बैठे पुलिसकर्मियों ने उक्त घटना को लेकर ही अनभिज्ञता जाहिर की। इसके बाद उन्होंने मामले की विधिवत तहरीर लिखकर कोतवाली पुलिस को सौंपते हुए अविलंब उनके चोरी गए जेवरात की बरामदगी करने की पुलिस से मांग की।
उक्त मामले में कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार का कहना है कि मामले में कोतवाली पुलिस क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, जल्द ही उक्त घटना को अंजाम देने वाले युवक पुलिस की गिरफ्त में होंगे। उन्होंने कहा कि कोतवाली पुलिस मामले में मुकदमा दर्ज कर उक्त जालसाजों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बड़ी खबर! आज सचिवालय में जुटेगी धामी कैबिनेट, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
आज का राशिफल (22 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता: भाजपा और इंडिया गठबंधन पर राजस्व ग्राम के कानूनी प्रावधानों को लेकर गुमराह करने का आरोप, 17वें दिन भी धरना जारी
बड़ी खबर! ग्राफिक एरा और कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर के बीच शैक्षिक सहयोग के लिए एमओयू; कुमाऊं और नागा रेजिमेंट के सैनिकों व परिवारों को असीमित छात्रवृत्तियां
आज का राशिफल (21 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!