युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव बनी मीमांशा आर्या ने जताया शीर्ष नेतृत्व आभार
हल्द्वानी। कांग्रेस ने मीमांशा आर्य को भारतीय युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा युवा कांग्रेस की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें मीमांशा को यह अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति से उत्तराखंड खासकर हल्द्वानी के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
मीमांशा आर्य ने इस पद के लिए पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ जिम्मेदारी निभाएंगी और संगठन को मजबूती देने का काम करेंगी। उन्होंने कहा कि यह सम्मान एक मध्यमवर्गीय, गैर-राजनीतिक परिवार की कार्यकर्ता की वर्षों की मेहनत को मिला मूल्यांकन है, जिसे सिर्फ कांग्रेस जैसी विचारधारा वाली पार्टी ही देख सकती है।

मीमांशा आर्य की राजनीतिक यात्रा की शुरुआत एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी से हुई, जहां वह अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने वाली पहली महिला उम्मीदवार बनीं। इसके बाद वह एनएसयूआई की जिला प्रभारी, महिला कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता, युवा कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता और फिर प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में सक्रिय रहीं। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में उन्हें नागपुर सीट का प्रभारी भी बनाया गया था।
उनकी नियुक्ति पर पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश, उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, पूर्व विधायक रंजीत रावत, कांग्रेस नेता सोहेल सिद्दीकी, जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल और सतीश नैनवाल सहित कई नेताओं ने बधाई दी है और भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रकट की हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट के चलते कल इस जिले में स्कूल-कॉलेज से लेकर ITI-पॉलीटेक्निक और आंगनबाड़ी तक रहेंगे बंद
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!