आँचल मैराथन में नीरज नेगी और पुष्पा बिष्ट ने मारी बाजी — मंत्री रेखा आर्या ने दी बधाई

ख़बर शेयर करें 👉

हल्द्वानी/लालकुआं। उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की रजत जयंती समारोह के अवसर पर नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड, लालकुआं द्वारा “आँचल उत्तराखण्ड का स्वाद, आँचल दूध के साथ” थीम पर भव्य आँचल मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
सुबह की ठंडी हवाओं के बीच जब खिलाड़ियों ने गौलापार स्टेडियम से इम्पेरियम पब्लिक स्कूल तक दौड़ लगाई, तो पूरा माहौल देशभक्ति, ऊर्जा और जोश से भर गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ बाल विकास, महिला सशक्तिकरण एवं खेल मंत्री रेखा आर्या और संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
करीब 12 किलोमीटर लंबी इस दौड़ में कुल 497 धावकों ने भाग लिया, जिनमें 302 पुरुष और 195 महिलाएँ शामिल थीं।


आँचल की ताकत से दिखाया दम

यह भी पढ़ें 👉  खौड़ में ग्रामोत्थान शिविर: मंत्री जोराराम कुमावत बोले— गांव के विकास में धन की कमी नहीं आने दूंगा

पुरुष वर्ग में नीरज नेगी ने सभी धावकों को पछाड़ते हुए पहला स्थान प्राप्त किया।
जबकि तुषार द्वितीय, सौरव रावत तृतीय, लोकेश शर्मा चतुर्थ और गोपाल सिंह पंचम स्थान पर रहे।
महिला वर्ग में पुष्पा बिष्ट ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया।
उनके बाद मेघा गोस्वामी, उवनु भट्ट, पायल कश्यप और पलक कश्यप क्रमशः दूसरे से पाँचवें स्थान तक रहीं।

विजेताओं को आकर्षक नकद पुरस्कार और आँचल दुग्ध उत्पाद देकर सम्मानित किया गया —
प्रथम पुरस्कार ₹10,000, द्वितीय ₹7,000, तृतीय ₹5,000, चतुर्थ ₹3,100, पंचम ₹2,100 तथा पाँच सांत्वना पुरस्कार ₹1,000-₹1,000 के दिए गए।
इसके अलावा सभी प्रतिभागियों को ₹500 नकद और ₹10,800 मूल्य के आँचल उत्पाद भेंट किए गए।

यह भी पढ़ें 👉  आज का राशिफल (08 फरवरी 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!

रेखा आर्या बोलीं — “आँचल दूध हर घर की ताकत बने”

कार्यक्रम में मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में खेल भावना, स्वास्थ्य और अनुशासन को बढ़ावा देते हैं।
उन्होंने कहा कि “आँचल का दूध, दही और पनीर माँ के दूध जितना शुद्ध और पौष्टिक है। हर घर में आँचल की पहचान और उपयोग होना चाहिए।”
मंत्री ने घोषणा की कि “आँचल मैराथन अब हर वर्ष नियमित रूप से आयोजित की जाएगी।”


संघ अध्यक्ष बोले — युवाओं के स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध

यह भी पढ़ें 👉  बीज मंत्र के जप से दूर होते हैं सभी दुख: मनोज कृष्ण जोशी

संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कहा कि आँचल दुग्ध संघ हमेशा से युवाओं में खेल भावना को प्रोत्साहित करने के लिए समर्पित रहा है।
उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, दुग्ध मंत्री सौरभ बहुगुणा और खेल मंत्री रेखा आर्या का आयोजन सफल बनाने में सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

कार्यक्रम का संचालन प्रशासन/विपणन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी ने किया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक नवीन दुम्का, युवा मोर्चा महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी, मंडल अध्यक्ष पान सिंह मेवाड़ी, सामाजिक कार्यकर्ता गोपाल गंगोला, निदेशक अशोक जोशी, उपनिदेशक संजय उपाध्याय, सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा, वित्त प्रभारी उमेश पठालनी, और अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।