काम की खबर: अब गूगल पे, पेटीएम से पेट्रोल पंप पर इस तारीख से नहीं होगा भुगतान
हल्द्वानी। पेट्रोल पंप पर मोबाइल वैलेट से भुगतान बंद होने की प्रक्रिया बदलने वाली है। अब तक प्रचलन में रहे गूगल पे, पेटीएम और फोन पे जैसी कंपनियों से भुगतान बंद हो जाएंगे और नए एप से ही भुगतान हो सकेगा।
पिछले कुछ सालों में मोबाइल के जरिये गूगल पे, पेटीएम जैसी कंपनियों के माध्यम से डिजिटल लेनदेन में बहुत ज्यादा उछाल आया है। पेट्रोल पंप पर भी इन माध्यमों से भुगतान की प्रक्रिया काफी बढ़ी है। हालांकि अब इसके लिए नया नियम आ रहा है। 16 अक्तूबर से पेट्रोल पंपों पर गूगल पे, पेटीएम, फोन पे जैसी कंपनियों के माध्यम से भुगतान पूरी तरह बंद हो जाएगा।
अब इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन इसके लिए अपना ही एप ला रहा है और उस एप के माध्यम से ही डिजिटल भुगतान हो सकेगा। ग्राहकों को पेट्रोल पंपों में मोबाइल के माध्यम से भुगतान करने के लिए इस नए एप को अपने मोबाइल में डाउनलोड करना होगा। उसके बाद ही वह इस तरर की सेवा लाभ उठा पाएंगे।
कई पेट्रोल पंपों ने लगा दिए हैं बोर्ड
ग्राहकों को सूचित करने के लिए कई पेट्रोल पंपों ने पहले से ही अपने यहां बोर्ड लगा दिए हैं। हालांकि स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट नहीं होने की वजह से ज्यादातर लोग सोच रहे हैं कि मोबाइल वैलेट के जरिये भुगतान बंद हो जाएगा लेकिन ऐसा नहीं है।
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की ओर से निर्देश आए हैं कि पेट्रोल पंपों पर गूगल पे, फोन पे जैसे माध्यमों से भुगतान 16 अक्टूबर से पूरी तरह से बंद हो जाएगा। आईओसी खुद का ही एप जारी करने वाली है। नगर निगम के पेट्रोल पंपों सहित अन्य सभी के लिए यही नियम लागू होगा।
-गणेश भट्ट, सहायक लेखाधिकारी, नगर निगम।


T20 World Cup 2026: अहमदाबाद में भारत ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार बना टी20 वर्ल्ड चैंपियन
बड़ी खबर! LPG सिलेंडर बुकिंग के नियम बदले; अब दूसरा सिलेंडर लेने से पहले करना होगा इंतजार
सितारगंज के शक्तिफार्म में बड़ी कार्रवाई; अवैध गर्भपात कराने वाला क्लीनिक सील, संचालिका गिरफ्तार
होली की रात तरुण हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई: मुख्य आरोपी के मकान पर चला बुलडोजर
आज का राशिफल (08 मार्च 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!