नैनीताल दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा को पुलिस ने यहां से किया गिरफ्तार, बोरा ने कही यह बड़ी बात,…देखें वीडियो
हल्द्वानी। नैनीताल दुग्ध संघ की महिला कर्मचारी से दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में नामजद दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी मुकेश बोरा को यूपी से गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा ने खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस की पांच टीमें मुकेश बोरा की तलाश कर रही थी इस बीच पुलिस ने मुकेश बोरा को भगाने वाले लोगों को भी सह अभियुक्त के रूप में विवेचना में जोड़ा है, साथ ही उत्तर प्रदेश के रामपुर से पुलिस ने मुकेश बोरा को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तारी के बाद आज पुलिस कस्टडी में हल्द्वानी कोतवाली पहुंचे मुकेश बोरा ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि उनके खिलाफ कुछ राजनीतिक लोगों ने साजिश की है जिसके तहत उनको फसाया गया है उन्होंने कहा उनको न्याय के देवता गोलज्यू पर भरोसा है कि वही उनको न्याय दिलाएंगे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश