हल्द्वानी पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राजभवन नैनीताल के 125 वर्ष पूरे होने के समारोह में होंगी शामिल

ख़बर शेयर करें 👉

हल्द्वानी, 03 नवंबर 2025। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार अपराह्न करीब 04:10 बजे हल्द्वानी स्थित आर्मी हेलीपैड पहुंचीं। उनके स्वागत के लिए राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, महापौर गजराज सिंह बिष्ट, कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत, एडीजी कानून एवं व्यवस्था वी. मुरुगेशन, आईजी कुमाऊं ऋद्धिम अग्रवाल, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी., एसएसपी अल्मोड़ा देवेंद्र पींचा समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम अभियान में जेन अल्फा की दस्तक, 12 साल की सोनाली ने 55 सेकंड के संबोधन से दिया बड़ा संदेश

हल्द्वानी आगमन के बाद राष्ट्रपति मुर्मू राजभवन नैनीताल के 125 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित भव्य समारोह में शामिल होने के लिए नैनीताल रवाना हुईं।

राष्ट्रपति के इस दौरे को लेकर हल्द्वानी और नैनीताल में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जिला प्रशासन और पुलिस की

यह भी पढ़ें 👉  धनतेरस-दीपावली पर मुकेश बोरा की सौगात, तीन दुग्ध समितियों में 29.39 लाख रुपये का बोनस वितरित

संयुक्त टीमों ने पूरे रूट पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया है। बताया गया है कि राजभवन में होने वाले कार्यक्रम में राष्ट्रपति मुर्मू राज्यपाल एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ विशेष सत्र में शामिल होंगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad