लालकुआं के राहुल दुर्गापाल ने CBSE 10वीं में लहराया परचम, 96.2% अंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र का मान
लालकुआं। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के कक्षा 10वीं परीक्षा परिणाम 2026 में लालकुआं क्षेत्र के लिए एक और गौरवशाली खबर सामने आई है। पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल के पोते राहुल दुर्गापाल ने 96.2% अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया है।
निर्मला कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र राहुल ने लगभग हर विषय में 90 से अधिक अंक प्राप्त कर अपनी बहुमुखी क्षमता का परिचय दिया है। उनके विषयवार अंक इस प्रकार हैं—विज्ञान में 99 अंक, अंग्रेज़ी में 96, गणित में 96, हिंदी में 95, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में 95 और सामाजिक विज्ञान में 92 अंक प्राप्त किए।
राहुल की इस उपलब्धि के पीछे उनका मजबूत पारिवारिक और शैक्षणिक माहौल भी अहम भूमिका निभाता है। उनके दादा हरीश चंद्र दुर्गापाल राज्य के पूर्व कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं, जबकि उनके पिता हेमवती नंदन दुर्गापाल एक वरिष्ठ कांग्रेस नेता और समाजसेवी हैं। उनकी माता उच्च शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं।
राहुल की इस सफलता पर उनके घर और विद्यालय में खुशी का माहौल है। स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों ने इसे संस्थान के लिए बड़ी उपलब्धि बताया है। राहुल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन और माता-पिता के निरंतर सहयोग को दिया है।
राहुल दुर्गापाल की यह उपलब्धि अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
(खुलासा): नई कार खरीदने के शौक ने पहुंचाया सलाखों के पीछे, पड़ोसी के घर से चुराया 15 लाख का सोना
आज का राशिफल (31 अगस्त 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!