Railway Update:-यात्रीगण कृपया ध्यान दें, काठगोदाम, रामनगर सहित इन जगहों से चलने वालीं ये ट्रेनें 2 अक्टूबर को हुई रद्द
Railway Update: उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेलवे स्टेशन के यार्ड में पैदल उपरीगामी पुल (एफ.ओ.बी.) के गर्डर रखने हेतु 02 अक्टूबर, 2022 को 6 घण्टे 40 मिनट (प्रातः 09.00 बजे से अपराह्न 03.40 बजे तक) का रेल यातायात ब्लाक दिए जाने के फलस्वरूप निम्न इज्जतनगर मंडल की निम्न गाड़ियों का 02 अक्टूबर, 2022 को निरस्तीकरण, शार्ट टर्मिनेशन एवं शार्ट ओरिजिनेशन निम्नवत किया जायेगाः-
निस्तीकरण
15036 काठगोदाम-दिल्ली एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
25036 रामनगर-मुरादाबाद एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
15035 दिल्ली-काठगोदाम एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
25035 मुरादाबाद-रामनगर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
शार्ट टर्मिनेशन
05331 काठगोदाम-मुरादाबाद के बीच चलने वाली विशेष गाड़ी रामपुर में शार्ट टर्मिनेशन होगी। यह गाड़ी रामपुर-मुरादाबाद के मध्य निरस्त रहेगी।
05333 एवं 05368 रामनगर-मुरादाबाद के बीच चलने वाली विशेष गाड़ी पीपलसाना में शार्ट टर्मिनेशन होगी। यह गाड़ियाँ पीपलसाना-मुरादाबाद के मध्य निरस्त रहेगी।
शार्ट ओरिजिनेशन
05332 मुरादाबाद-काठगोदाम के बीच चलने वाली विशेष गाड़ी का रामपुर से शार्ट ओरिजिनेट कर संचालन किया जाएगा। यह गाड़ी मुरादाबाद-रामपुर के मध्य निरस्त रहेगी।
05367 मुरादाबाद-रामनगर के बीच चलने वाली विशेष गाड़ी का पीपलसाना से शार्ट ओरिजिनेट कर संचालन किया जाएगा। यह गाड़ी मुरादाबाद-पीपलसाना के मध्य निरस्त रहेगी।
05353 मुरादाबाद-काशीपुर के बीच चलने वाली विशेष गाड़ी का पीपलसाना से शार्ट ओरिजिनेट कर संचालन किया जाएगा। यह गाड़ी मुरादाबाद-पीपलसाना के मध्य निरस्त रहेगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (30 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम अभियान में जेन अल्फा की दस्तक, 12 साल की सोनाली ने 55 सेकंड के संबोधन से दिया बड़ा संदेश
आज का राशिफल (29 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
लालकुआं: गौला रोड रेलवे क्रॉसिंग पर बनेगा ROB? शासन ने फिजिबिलिटी स्टडी के लिए 6.92 लाख रुपये किए स्वीकृत