भीमताल बस हादसे में लापरवाही; परिवहन निगम की आरएम हुई निलंबित
हल्द्वानी। भीमताल में हुए दर्दनाक बस हादसे के बाद उत्तराखंड सरकार ने कड़ी कार्रवाई करते हुए उत्तराखंड परिवहन निगम की कुमाऊं मंडल की मंडलीय प्रबंधक (आरएम) पूजा जोशी को निलंबित कर दिया है। यह कदम घटना में लापरवाही और कर्तव्य में चूक को लेकर उठाया गया है।
दरअसल, बुधवार को परिवहन निगम की बस के खाई में गिरने से चार लोगों की मौत हो गई थी। हादसे के बाद निगम के प्रबंध निदेशक नरेंद्र कुमार जोशी ने तत्काल प्रभाव से निलंबन का आदेश जारी किया। प्रबंध निदेशक द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि हादसे के बाद आरएम पूजा जोशी ने उच्चाधिकारियों के फोन कॉल्स का जवाब नहीं दिया और न ही वह समय पर घटनास्थल पर पहुंचीं। इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए सरकार ने कार्रवाई की है। हादसे में हुई जनहानि और प्रबंधन की लापरवाही ने निगम की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सरकार ने मामले की जांच के आदेश भी दिए हैं और दोषियों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश