हल्द्वानी में रातोंरात बनी सड़क सुबह खोदी, DM ने दिएजिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई के आदेश
हल्द्वानी। देवलचौड़ चौराहे में लोक निर्माण विभाग द्वारा पहले दिन रात्रि में ही बनाई गई सड़क जिसमें डामरीकरण किया गया था उसे दूसरे दिन सुबह ही पानी की लाइन बिछाने के लिए बुलडोजर से खोदे जाने की सूचना का तत्काल संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी वंदना द्वारा इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए उक्त संबंध में अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग नैनीताल को तत्काल जांच कर दोषियों पर कार्यवाही के निर्देश देते हुए इस संबंध में अधीक्षण अभियंता को आदेश जारी किया है।
जिलाधिकारी ने कहा कि इस प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी, पेयजल लाइन बिछाने हेतु संबंधित कार्यदाई संस्था द्वारा लोक निर्माण विभाग से NOC ली गई थी , उसके बावजूद भी विभाग द्वारा आपसी समन्वय न करते हुए, खोदने से एक दिन पहले सड़क में डामर किया गया जिसके लिए विभाग उत्तरदाई है। इस संबंध में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि संबंधित विभागीय अधिकारी की जिम्मेदारी निर्धारित कर इस हिस्से में एक रात पहले किए गए कार्य का भुगतान संबंधित लापरवाह अधिकारी के वेतन से कटौती करते हुए की जाए और संबंधित को एक प्रतिकूल प्रविष्टि भी दी जाए।
अधीक्षण अभियंता ने जिलाधिकारी को आश्वस्त किया कि इस प्रकार की लापरवाही पर कार्यवाही की जाएगी और इस कार्य का भुगतान सरकारी धनराशि से नहीं किया जाएगा ।
जिलाधिकारी ने इस आदेश की सूचना सचिव लोक निर्माण विभाग और सचिव माननीय मुख्यमंत्री जी को भी संज्ञान के लिए प्रेषित की है ।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बड़ी खबर! उत्तराखंड को मिले नए राज्यपाल, डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने ली शपथ; सीएम धामी ने दी बधाई
उत्तराखंड: दिन में चटख धूप, सुबह-शाम बढ़ी ठंड; इस दिन से बदल सकता है मौसम, जानें IMD का पूर्वानुमान
उत्तराखंड: CM धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी व दशहरा पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं
लालकुआं: घायल पत्रकार अजय उप्रेती और उनकी पत्नी का हाल जानने पहुंचे पूर्व विधायक नवीन दुम्का, सांसद अजय भट्ट ने भी फोन पर जाना हाल