लालकुआं: मोटाहल्दू में बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, क्लीनर गंभीर, कई बच्चे घायल
लालकुआं। हल्द्वानी–रामपुर रोड पर मोटाहल्दू क्षेत्र में सुबह बच्चों से भरी एक स्कूल बस पलट गई। हादसा उस वक्त हुआ जब बीएलएम स्कूल की बस दूसरी बस को साइड देने के दौरान अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में गिर गई। घटना सुबह करीब 6:45 बजे की बताई जा रही है।
हादसे में बस का क्लीनर सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया है, जबकि बस में सवार कई बच्चों को मामूली चोटें आई हैं। सभी घायलों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से तुरंत बस से बाहर निकाला गया और हल्द्वानी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने बताया कि क्लीनर के पैर में फ्रैक्चर है, जबकि बच्चों की चोटें सामान्य हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पदमपुर देवलिया चौराहे के पास दो स्कूल बसें आपस में साइड ले रही थीं, तभी एक बस संतुलन खो बैठा और बस सडक़ किनारे पलट गई, हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के ग्रामीण तुरंत मदद के लिए दौड़े।
घटना की खबर मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। अभिभावक अपने बच्चों की कुशल-क्षेम जानने के लिए तुरंत स्कूल और अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और जांच शुरू कर दी है।
स्थानीय लोगों ने लगातार हो रही स्कूल बसों की तेज रफ्तारी और सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर नाराज़गी जताई। प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए स्कूल प्रबंधन को बच्चों की सुरक्षा के लिए सख्त निर्देश दिए हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट के चलते कल इस जिले में स्कूल-कॉलेज से लेकर ITI-पॉलीटेक्निक और आंगनबाड़ी तक रहेंगे बंद
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!