हल्द्वानी: रेलवे स्टेशन के पास युवक की गला रेतकर हत्या, इलाके में सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
हल्द्वानी। रेलवे स्टेशन के ठोकर लाइन क्षेत्र में शनिवार रात दिल दहला देने वाली घटना हुई। एक युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। युवक का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला, गले पर गहरे जख्म के निशान देखे गए। वारदात की सूचना मिलते ही बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। वहीं, उच्चाधिकारियों को भी अवगत कराया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी सिटी प्रकाश चंद्र और सीओ सिटी नितिन लोहनी भी घटनास्थल पर पहुंचे। फिलहाल मृतक युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने आसपास के इलाकों में पूछताछ शुरू कर दी है और हत्या के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस इस सनसनीखेज हत्या के जल्द खुलासे के प्रयास में जुटी है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार
उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में बड़ा फैसला, नैनीताल से हल्द्वानी बेलबाबा ले जाने के खिलाफ याचिका खारिज
आज का राशिफल (04 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!