हल्द्वानी: तहसील परिसर में सड़ी-गली लाश मिलने से फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
हल्द्वानी। रविवार को हल्द्वानी रोडवेज स्टेशन के पास सेट तहसील परिसर के खंडहर में सड़ी-गली लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। दुर्गंध आने पर लोगों ने पहले किसी जानवर के मृत होने की आशंका जताई, लेकिन तलाशी में खंडहर के भीतर इंसान की लाश मिली।
सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक की पहचान मनोज बेलवाल के रूप में हुई, जो हल्द्वानी बेस अस्पताल में एम्बुलेंस ड्राइवर था।
जानकारी के मुताबिक, पत्नी के निधन के बाद मनोज अवसाद में रहने लगा और शराब का आदी हो गया था। पिछले दो साल से वह ड्यूटी पर भी नहीं गया था। मूल रूप से बेतालघाट निवासी मनोज की एक बेटी है, जो अपने मामा के पास रहती है।
मनोज की मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगी। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट के चलते कल इस जिले में स्कूल-कॉलेज से लेकर ITI-पॉलीटेक्निक और आंगनबाड़ी तक रहेंगे बंद
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!