हल्द्वानी: यहां सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, तीन महिला सहित पांच गिरफ्तार
हल्द्वानी। पुलिस ने पॉश इलाके में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है और मौके से महिला सरगना समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें तीन महिलाएं और दो पुरुष शामिल है।
दरअसल, जनपद में सेक्स रैकेट गिरोह पर अंकुश लगाये जाने हेतु दिनांक 16.11.24 को उ0नि0 मंजू ज्याला प्रभारी एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सैल नैनीताल द्वारा अपनी टीम के साथ हल्द्वानी क्षेत्र में ह्यूमन ट्रैफिकिंग की रोकथाम हेतु की गई कार्यवाही पर प्रगति मार्केट हीरानगर में एक आवासीय परिसर के दो मंजिले कमरे में कुछ महिलाओं द्वारा देह व्यापार की सूचना पर छापेमारी के दौरान 02 पुरूष व 03 महिलाएं आपत्तिजनक स्थिति में तथा आपत्तिजनक सामान सहित पाये गये।
पुलिस टीम द्वारा उक्त सभी को मौके से गिरफ्तार किया गया तथा इस संबंध में कोतवाली हल्द्वानी में एफआईआर सं0 398/2024 धारा 3/4/5/6/7 अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 (सिट अधिनियम पुनर्निमित) का अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियोग से संबंधित गिरफ्तार अभियुक्तों को मा0न्याया0 पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण –
(1) सुमन राजपूत w/o प्रेमपाल राजपूत नि0 आनन्दपुरी फेस 2 तल्ली बमौरी थाना मुखानी जनपद नैनीताल हाल कि0- मोहम्मद आकिल (मकान मालिक) प्रगति मार्केट हीरानगर कोत0-हल्द्वानी जनपद नैनीताल-उम्र-50वर्ष सरगना
(2) सीमा W/O सूरज नि0 संजय नगर, मल्ली बमौरी, थाना मुखानी जनपद- नैनीताल, उम्र- 47 वर्ष
(3) गीता शर्मा W/O गणेश दत्त शर्मा नि0 नियर संतोषी माता मन्दिर कार रोड़ बिन्दु खत्ता कोत0 लालकुआं जनपद नैनीताल उम्र 33 वर्ष
(4) देव सिंह पुत्र किशन सिह नि०- निर्मल कॉलोनी, गोविन्दपुर गढ़वाल चौकी आर0टी0ओ0 रोड़ थाना मुखानी जनपद नैनीताल उम्र-49 वर्ष
(5) मौ0 फिरास S/O मौ0 यूसूफ निवासी वार्ड नं0 3 कालाढूंगी थाना-कोटाढूंगी जिला नैनीताल उम्र 34 वर्ष
पूछताछ पर बताया कि सुमन इस रैकेट की मुख्य सरगना है तथा मो0 फ़िरास ग्राहकों को लाने का काम तथा अन्य अनैतिक गतिविधि में संलिप्त पाए गए। सभी से पूछताछ कर उनकी अन्य गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है।
गिरफ्तारी टीम –
1- उ0नि0 मंजू ज्याला प्रभारी एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सैल हल्द्वानी नैनीताल
2- हेकानि0 भूपेन्द्र सिंह बिष्ट एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सैल हल्द्वानी नैनीताल
3- म0हे0कानि0 गीता कोठारी -एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सैल हल्द्वानी नैनीताल
4- कानि0 महेन्द्र सिंह – एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सैल हल्द्वानी नैनीताल

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश