हल्द्वानी: यहां स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 6 युवतियां रेस्क्यू, 4 गिरफ्तार
हल्द्वानी। तिकोनिया क्षेत्र स्थित एक स्पा सेंटर में कथित देह व्यापार के संचालन का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। अनैतिक मानव व्यापार निरोधक इकाई (एएचटीयू) और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में छह युवतियों को रेस्क्यू किया गया, जबकि एक महिला सहित चार आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। स्पा का मुख्य संचालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।
पुलिस के अनुसार लंबे समय से एमजे द लक्जरी स्पा में अनैतिक गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं। गुरुवार शाम मुखबिर की सूचना पर छापेमारी के दौरान दो कमरों में युवक-युवती आपत्तिजनक अवस्था में मिले, जबकि अन्य कमरों में चार युवतियां मौजूद थीं।
पूछताछ में युवतियों ने आरोप लगाया कि उन्हें नौकरी का झांसा देकर देह व्यापार में धकेला जा रहा था। पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री, ग्राहकों की एंट्री से जुड़े दो रजिस्टर तथा ₹4,320 नकद बरामद किए।
गिरफ्तार आरोपितों के खिलाफ अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। रेस्क्यू की गई महिलाओं को काउंसलिंग के बाद वन स्टॉप सेंटर भेज दिया गया है। पुलिस ने कहा कि फरार संचालक की तलाश जारी है और शहर में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी चलता रहेगा।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व गांव: बहाने नहीं, अब मुख्यमंत्री से चाहिए लिखित आश्वासन; नहीं तो 27 सितंबर के बाद शुरू होगा अनिश्चितकालीन धरना
आज का राशिफल (10 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता: 26वें दिन तिवारी नगर पहुँची पदयात्रा, ग्रामीणों ने 27 सितंबर की विशाल रैली में जुटने का लिया संकल्प