शर्मनाकः यहां 82 साल की दादी के साथ नशेड़ी पोते ने किया रेप, पिता ने दर्ज कराई एफआईआर
हल्द्वानी। यहां रिश्तों को तार-तार कर देने वाली इस खबर को सुनकर हर कोई हैरान रह गया. कालाढूंगी थाने के तहत कोटाबाग से पुलिस को ऐसी शिकायत मिली जिस पर पुलिसवालों को भी यकीन नहीं हुआ. लेकिन जब जांच हुई तो सब कुछ साफ हो गया.
दरअसल यहां से एक 82 साल की बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार की शिकायत पुलिस को मिली. महिला के बेटे ने शिकायत की कि उनकी मां के साथ बलात्कार हुआ है. बलात्कार करने वाला कोई और नहीं, बल्कि बुजुर्ग महिला का पोता यानी बेटे का बेटा है.
बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म की शिकायत पर तो पहले पुलिस को यकीन ही नहीं हुआ. मगर शिकायत की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच-पड़ताल की. पुलिस की एक टीम 82 साल की बुजुर्ग महिला से पूछताछ के लिए गई. इस दौरान बुजुर्ग महिला ने अपने पोते की काली करतूत का खुलासा कर दिया. बुजुर्ग महिला ने बताया कि उसके दो बेटे अगल-बगल ही रहते हैं. एक बेटे के साथ बुजुर्ग महिला रहती हैं. रविवार की शाम दूसरे बेटे का बेटा यानी पोता दादी को अपने साथ लेकर गया. उसने दादी को अपने कमरे में बंद कर लिया और उसके साथ हैवानियत भरी करतूत को अंजाम दिया.
पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि थोड़ी देर बाद उनका बेटा घर लौटा. उसने मां के बारे में पूछा तो घरवालों ने बताया कि चाचा का बेटा दादी को अपने साथ लेकर गया है. बेटे ने बगल वाले घर में जाकर देखा तो मां डरी-सहमी थीं. साथ ही उनके शरीर से खून भी निकल रहा था. मां की हालत देख बेटा हैरान था. उसने जब मां से इस बारे में बात की और घटना का पता चला, तो सन्न रह गया. कुछ ही देर में घर के अन्य लोगों को भी आरोपी युवक की करतूत के बारे में पता चल गया. इसके बाद परिवार के लोगों ने अपने ही बेटे के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है.
पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी पोते को गिरफ्तार कर लिया है. कालाढूंगी थाने के थाना इंचार्ज नंदन सिंह रावत के मुताबिक आरोपी नशे का आदी है. नशे की हालत में ही उसने दादी के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया है. पुलिस ने नशेड़ी पोते को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.


उत्तराखंड मौसम अपडेट: आज और कल साफ रहेगा मौसम, चारधामों में कड़ाके की ठंड, 9 फरवरी से बदलेगा मिजाज
खौड़ बालिका विद्यालय में वार्षिकोत्सव और विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा आयोजन
आज का राशिफल (07 फरवरी 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड-नेपाल बॉर्डर पर बड़ा हादसाः बारातियों से भरी बस खाई में गिरी, 13 की मौत, 34 गंभीर घायल
उत्तराखंड: यमकेश्वर पहुंचे सीएम योगी,…धामी संग शिव मंदिर में की पूजा, इंटर कॉलेज के नवनिर्मित भवन का किया लोकार्पण