हल्द्वानी शहर के इस होटल के कमरे में महिला का शव मिलने से हड़कंप, फोरेंसिक टीम जांच में जुटी
हल्द्वानी। शहर के रोडवेज के पास स्थित तिवारी होटल में बुधवार को एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। 58 वर्षीय रेखा जुहूवाला (निवासी—हीरा डूंगरी, अल्मोड़ा) मंगलवार शाम होटल में ठहरी थीं, लेकिन बुधवार सुबह जब वह लंबे समय तक कमरे से बाहर नहीं आईं, तो होटल कर्मियों ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस के अनुसार सुबह करीब 11 बजे 112 सेवा के माध्यम से सूचना मिली कि होटल का कमरा अंदर से बंद है और महिला किसी भी आवाज का जवाब नहीं दे रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने गवाहों की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ा। अंदर बेड पर महिला का शव मिला।
एसपी सिटी कुमार कत्याल ने बताया कि कमरे में किसी तरह के संघर्ष या चोट के निशान नहीं मिले हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि मामला आत्महत्या का है या किसी अन्य कारण से मौत हुई है। मौत का कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और कमरे को सील कर दिया है। फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है, जबकि होटल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि महिला की गतिविधियों का पूरा क्रम सामने आ सके।
प्रारंभिक जांच में कोई संदिग्ध बात सामने नहीं आई है, लेकिन पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। परिजनों को सूचना दे दी गई है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार