Skip to content
UttarakhandUday_logo

Uttarakhand uday (उत्तराखंड उदय)

Primary Menu
  • उत्तराखंड
    • कुमाऊँ
    • गढ़वाल
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • हल्द्वानी

हल्द्वानी में साइबर ठगी का हैरान करने वाला मामला; मोबाइल बंद था फिर भी खाते से उड़ गए लाखों रुपये

June 4, 2026 Harish Chandra Bhatt
ख़बर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। नैनीताल जिले के हल्द्वानी में साइबर ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बनभूलपुरा क्षेत्र के एक युवक के बैंक खातों और क्रेडिट कार्ड से उस समय लाखों रुपये की निकासी कर ली गई, जब उनका मोबाइल फोन बंद था। हैरानी की बात यह है कि युवक ने न किसी संदिग्ध लिंक पर क्लिक किया था और न ही किसी को ओटीपी साझा किया था। इसके बावजूद साइबर ठगों ने उनके खातों को निशाना बनाकर बड़ी रकम पार कर दी।

पीड़ित युवक, जो इंदिरानगर नूरी मस्जिद क्षेत्र का निवासी है, ने बनभूलपुरा कोतवाली में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि 24 मई की रात वह मोबाइल फोन बंद कर सो गए थे। अगले दिन सुबह मोबाइल चालू करने पर उन्हें एक साथ कई ओटीपी और ट्रांजेक्शन से जुड़े संदेश प्राप्त हुए। जांच करने पर पता चला कि उनके एसबीआई क्रेडिट कार्ड से बुकमायशो एप के माध्यम से एक लाख रुपये का ट्रांजेक्शन किया गया है।

युवक ने तत्काल साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई, लेकिन मामला यहीं नहीं रुका। पीड़ित के अनुसार 31 मई की रात दोबारा उनके विभिन्न बैंक खातों और क्रेडिट कार्डों से संदिग्ध लेनदेन किए गए। ठगों ने एक अन्य क्रेडिट कार्ड से 90 हजार रुपये, एसबीआई क्रेडिट कार्ड से करीब 28 हजार रुपये, एक्सिस बैंक खाते से 29,900 रुपये और एसबीआई खाते से एक हजार रुपये निकाल लिए।

पीड़ित का कहना है कि क्रेडिट कार्ड से हुए ट्रांजेक्शन के मैसेज तो मिले, लेकिन बैंक खातों से निकाली गई रकम की कोई सूचना मोबाइल पर नहीं आई। लगातार हो रही साइबर ठगी से युवक मानसिक रूप से परेशान हो गया है। उसने बैंक स्टेटमेंट, मोबाइल मैसेज के स्क्रीनशॉट और साइबर पोर्टल पर की गई शिकायत की प्रतियां पुलिस को सौंपते हुए रकम वापस दिलाने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

मामले को लेकर साइबर सेल ने जांच शुरू कर दी है। साइबर पुलिस के क्षेत्राधिकारी अमित कुमार ने लोगों से अपील की है कि बैंक खाते में किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराएं। साथ ही मोबाइल फोन में केवल अधिकृत और विश्वसनीय एप ही इंस्टॉल करें तथा बैंकिंग संबंधी जानकारी किसी के साथ साझा न करें।

Harish Chandra Bhatt

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  आज का राशिफल (15 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 उत्तराखंड उदय के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 उत्तराखंड उदय का व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें

👉 टेलीग्राम पर जुड़ने के लिए क्लिक करें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

Tags: Axis Bank, Bank Account Hacking, Credit Card Scam, Cyber Crime News, Cyber Fraud in Haldwani, Dehradun, Haldwani, Haldwani Cyber Fraud, HINDI SAMACHAR, Online Banking Fraud, SBI Credit Card Fraud, TOP UTTARAKHAND NEWS, Uttarakhand breking, Uttarakhand Cyber Crime, UTTARAKHAND LATEST NEWS, Uttarakhand Live, Uttarakhand news, Uttarakhand uday, Uttarakhand update

YOU MAY ALSO LIKE

  • हल्द्वानी

हल्द्वानी: नीली बत्ती और ‘भारत सरकार’ के बोर्ड के साथ घूम रहा था फर्जी IB अधिकारी, चेकिंग में खुला राज

September 13, 2026 Harish Chandra Bhatt
  • नैनीताल
  • हल्द्वानी

हल्द्वानी: जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन, पत्रकार जगत में शोक की लहर

September 12, 2026 Harish Chandra Bhatt
  • लालकुआं
  • हल्द्वानी

जाम से मिलेगी राहत: लालकुआं में बनेगा बाईपास, गोला पुल होगा फोरलेन; NHAI ने दी मंजूरी

September 11, 2026 Harish Chandra Bhatt
  • Latest
  • Trending
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल: कई ASP अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट….

    September 15, 2026 Harish Chandra Bhatt
    • ज्योतिष / एस्ट्रोलॉजी

    आज का राशिफल (15 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!

    September 15, 2026 Harish Chandra Bhatt
    • ज्योतिष / एस्ट्रोलॉजी

    आज का राशिफल (14 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!

    September 14, 2026 Harish Chandra Bhatt
    • नैनीताल
    • लालकुआं

    लालकुआं: व्यवसायी की 20 वर्षीय बेटी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, पड़ोसी युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

    September 13, 2026 Harish Chandra Bhatt
    • हल्द्वानी

    हल्द्वानी: नीली बत्ती और ‘भारत सरकार’ के बोर्ड के साथ घूम रहा था फर्जी IB अधिकारी, चेकिंग में खुला राज

    September 13, 2026 Harish Chandra Bhatt
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल: कई ASP अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट….

    September 15, 2026 Harish Chandra Bhatt
    • उत्तराखंड
    • राजनीति

    लालकुआं- विधायक ने किया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ, 250 रोगियों का उपचार

    July 25, 2021 Harish Chandra Bhatt
    • उत्तराखंड

    हल्द्वानी- उत्तराखंड राज्य के नव निर्माण में युवाओं की अहम भूमिका: कर्नल कोठियाल

    July 25, 2021 Harish Chandra Bhatt
    • उत्तराखंड

    कारगिल विजय दिवस: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीदों को किया नमन

    July 25, 2021 Harish Chandra Bhatt
    • उत्तराखंड

    उत्तराखंड- हिमालय में गर्म पानी के स्रोत से उत्पन्न होगी बिजली

    July 25, 2021 Harish Chandra Bhatt
UttarakhandUday_logo

About

उत्तराखंड उदय उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Author (संपादक)

संपादक: हरीश चंद्र भट्ट
पता: बिंदुखत्ता, लालकुआँ, उत्तराखण्ड
ईमेल: [email protected]
मोब०: +91 7500978841

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Facebook
  • Telegram
  • WhatsApp
  • Youtube
© 2026, Uttarakhand uday (उत्तराखंड उदय) Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
BREAKING
उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल: कई ASP अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट…. उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल: कई ASP अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट…. आज का राशिफल (15 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…! आज का राशिफल (15 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…! आज का राशिफल (14 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…! आज का राशिफल (14 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…! लालकुआं: व्यवसायी की 20 वर्षीय बेटी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, पड़ोसी युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लालकुआं: व्यवसायी की 20 वर्षीय बेटी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, पड़ोसी युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप हल्द्वानी: नीली बत्ती और ‘भारत सरकार’ के बोर्ड के साथ घूम रहा था फर्जी IB अधिकारी, चेकिंग में खुला राज हल्द्वानी: नीली बत्ती और ‘भारत सरकार’ के बोर्ड के साथ घूम रहा था फर्जी IB अधिकारी, चेकिंग में खुला राज