काठगोदाम–मुंबई ग्रीष्मकालीन ट्रेन को लेकर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने रेल मंत्री से कही यह बात….
हल्द्वानी। केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने काठगोदाम से मुंबई के लिए नियमित ट्रेन चलाए जाने को लेकर केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव को पत्र लिखा है। श्री भट्ट ने कहा है कि इस ट्रेन के संचालन से कुमाऊं मंडल के दूरदराज के यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा करने में बेहद आसानी होगी।
केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव को पत्र लिखते हुए केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा है कि काठगोदाम रेलवे स्टेशन से मुंबई तक समर स्पेशल नाम से रेलवे द्वारा ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक ट्रेन का संचालन किया जा रहा है, जबकि काठगोदाम कुमाऊं का प्रवेश द्वार है यहां दूरदराज पर्वतीय क्षेत्रों के लोग यात्रा हेतु आते हैं इसके अलावा नैनीताल से मुंबई और मुंबई से उत्तराखंड आने वाले यात्रियों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। लिहाजा काठगोदाम से मुंबई को नियमित ट्रेन ना होने से इन यात्रियों को परेशानियां होती हैं।
श्री भट्ट ने पत्र के माध्यम से रेल मंत्री को स्मरण कराते हुए कहा कि उत्तराखंड राज्य नेपाल की सीमा से लगे होने के कारण यहां के यात्री भी यात्रा हेतु काठगोदाम से ट्रेन से यात्रा करते हैं। वर्तमान में काठगोदाम से मुंबई के लिए ग्रीष्मकालीन ट्रेन संचालित होने वाली है, इस ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक ट्रेन को प्रतिदिन चलाने से कुमाऊं भर के यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा करने में आसानी होगी, इसलिए जन भावनाओं के अनुरूप काठगोदाम से मुंबई तक ग्रीष्मकालीन ट्रेन को प्रतिदिन चलाया जाना बेहद आवश्यक है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (30 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम अभियान में जेन अल्फा की दस्तक, 12 साल की सोनाली ने 55 सेकंड के संबोधन से दिया बड़ा संदेश
आज का राशिफल (29 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
लालकुआं: गौला रोड रेलवे क्रॉसिंग पर बनेगा ROB? शासन ने फिजिबिलिटी स्टडी के लिए 6.92 लाख रुपये किए स्वीकृत