हल्द्वानी में कोल्ड ड्रिंक के नाम पर चल रहा था खेल, प्रशासन ने मारी रेड और कर दी शील
हल्द्वानी के बनभूलपुरा इलाके में कोल्ड ड्रिंक के नाम पर चल रहे फरेब का भंडाफोड़ हुआ है। प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त टीम ने एक अवैध फैक्ट्री पर छापा मारते हुए उसे मौके पर ही सील कर दिया। यह कार्रवाई एसडीएम राहुल शाह और नगर आयुक्त ऋचा सिंह के नेतृत्व में की गई।
फैक्ट्री मलिक के बगीचे के पास अवैध रूप से संचालित हो रही थी, जहां बिना किसी लाइसेंस और फूड सेफ्टी स्वीकृति के कोल्ड ड्रिंक का निर्माण किया जा रहा था। निरीक्षण के दौरान फैक्ट्री में गंदगी और खराब गुणवत्ता का भी खुलासा हुआ। अधिकारियों ने बताया कि जो पेय पदार्थ तैयार किया जा रहा था, वह स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक है।
प्रशासन ने इसे फूड सेफ्टी अधिनियम के तहत गंभीर उल्लंघन मानते हुए तत्काल प्रभाव से फैक्ट्री को सीज कर दिया और संचालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध तरीके से खाद्य उत्पाद बनाने वालों में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि मिलावटखोरों और नियम तोड़ने वालों को अब बख्शा नहीं जाएगा।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश