हल्द्वानी: बनभूलपुरा रेलवे भूमि विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला टला, अब इस दिन होगी अहम सुनवाई
हल्द्वानी। रेलवे भूमि अतिक्रमण प्रकरण से जुड़े बहुचर्चित मामले में आज वह बड़ा फैसला नहीं आ सका, जिसका पूरे प्रदेश को इंतजार था। सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई को आगे बढ़ाते हुए अब अगली तारीख 9 दिसंबर तय कर दी है। इससे पहले मंगलवार को बनभूलपुरा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई थी और फैसले को लेकर पूरे उत्तराखंड में उत्सुकता बनी हुई थी।
आज की सुनवाई को निर्णायक माना जा रहा था, लेकिन सर्वोच्च न्यायालय द्वारा अगली तारीख देने के बाद मामले का सस्पेंस और बढ़ गया है। इस बीच, हल्द्वानी प्रशासन और पुलिस विभाग फिर से अलर्ट मोड पर लौट आए हैं। सुरक्षा एजेंसियां क्षेत्र की हर गतिविधि पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं, ताकि निर्णय वाले दिन किसी भी स्थिति का प्रभावी ढंग से सामना किया जा सके।
रेलवे की ओर से इस क्षेत्र में चार हजार से अधिक घरों पर अतिक्रमण का दावा किया गया है, जिसके चलते यह मामला लगातार सुर्खियों में है। अदालत के अंतिम फैसले का व्यापक असर स्थानीय निवासियों से लेकर प्रशासन तक पर पड़ सकता है।
अब सभी की निगाहें 9 दिसंबर की सुनवाई पर टिकी हैं, जब सुप्रीम कोर्ट इस हाई-प्रोफाइल प्रकरण की अगली दिशा तय करेगा।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (30 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम अभियान में जेन अल्फा की दस्तक, 12 साल की सोनाली ने 55 सेकंड के संबोधन से दिया बड़ा संदेश
आज का राशिफल (29 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
लालकुआं: गौला रोड रेलवे क्रॉसिंग पर बनेगा ROB? शासन ने फिजिबिलिटी स्टडी के लिए 6.92 लाख रुपये किए स्वीकृत