हल्द्वानी के दो युवकों की दिल्ली में संदिग्ध मौत: परिवारिक विवाद सुलझाने गए थे, रेलवे स्टेशन के पास मिले शव
हल्द्वानी। परिवारिक विवाद सुलझाने दिल्ली गए हल्द्वानी के वैलेजली लॉज क्षेत्र के दो युवकों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दोनों के शव दिल्ली के मंडावली रेलवे स्टेशन के पास बरामद हुए हैं। मृतकों के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। घटना के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।
मृतकों की पहचान वैलेजली लॉज स्थित शिव मंदिर के पास रहने वाले 32 वर्षीय रवि गुप्ता और उसके दोस्त 24 वर्षीय गोलू शर्मा के रूप में हुई है। गोलू शर्मा वर्तमान में हल्द्वानी में रह रहा था, जबकि उसका मूल निवास बरेली बताया जा रहा है।
परिजनों के अनुसार रवि गुप्ता की करीब 10 वर्ष पहले दिल्ली के मंडावली निवासी अंजलि से शादी हुई थी। बीते कुछ महीनों से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था, जिसका मामला दिल्ली की महिला हेल्पलाइन में दर्ज था। इसी सिलसिले में पांच जनवरी को हेल्पलाइन कार्यालय में सुलह के लिए दोनों पक्षों को बुलाया गया था।
बताया गया कि रवि गुप्ता पांच जनवरी को अपने दोस्त गोलू शर्मा और आठ वर्षीय बेटे अभिमन्यु को लेकर दिल्ली गया था। उसने बेटे को ससुराल में छोड़ दिया और इसके बाद पत्नी के साथ महिला हेल्पलाइन में मुलाकात की। बैठक के बाद रवि और गोलू के बारे में परिजनों को कोई जानकारी नहीं मिल सकी। काफी तलाश के बाद दोनों के शव मंडावली रेलवे स्टेशन के पास मिलने की सूचना मिली।
शवों पर चोट के निशान मिलने से परिजनों ने मामले में हत्या की आशंका जताई है। परिजनों का कहना है कि दोनों युवक पूरी तरह स्वस्थ थे और इस तरह मौत होना कई सवाल खड़े करता है। सूचना मिलने के बाद दिल्ली पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल सकेगा। इधर, हल्द्वानी में मृतकों के घरों में मातम पसरा हुआ है और परिजन निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल