यहां महिला का मंगलसूत्र झपट्टा मारकर भागने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
हल्द्वानी। बीते दिनों शहर के रोडवेज बस स्टेशन के पास केमू की बस में बैठी महिला के मंगलसूत्र में झपट्टा मारकर भाग जाने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाप पुलिस को तहरीर दी गई थी। जिसमें पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली और पुलिस के द्वारा अज्ञात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
आज हल्द्वानी बहुउद्देशीय भवन में पत्रकार वार्ता में एसएसपी के द्वारा खुलासा करते हुए बताया गया कि गत 3 सितंबर को पीड़िता मुन्नी देवी पत्नी चतुर सिंह निवासी ऊंचाकोट थाना बेतालघाट नैनीताल की तहरीर देने बाद रोड वेज स्टेशन हल्द्वानी में अज्ञात व्यक्ति द्वारा मंगलसूत्र छीनकर भाग जाने को लेकर मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसकी जांच के लिए एसआई रविंद्र राणा को सौंपी गई और उच्च अधिकारियों के निर्देशन में टीम का गठन किया गया। जिसके बाद पुलिस के द्वारा सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू किया गया। काफी दिनों सीसीटीवी फुटेज को खोलने के बाद आखिरकार पुलिस को कामयाबी मिली गई और पुलिस ने लूटपाट किए गए आरोपी को गत 19 सितंबर को लूटे गए मंगलसूत्र के साथ गिरफ्तार कर लिया।
पकड़ा गया आरोपित अजय गिरी उर्फ प्रिंस पुत्र सुभाष चन्द्र गिरी मूल निवासी नगीना, बिजनौर व हाल निवासी शिवाजी काॅलोनी वार्ड 12 हल्द्वानी का रहने वाला है। उसके कब्जे से लूटा गया मंगलसूत्र बरामद कर लिया
आरोपी को पकड़ने वाली पुलिस टीम में एसआई रविंद्र राणा ,कॉन्स्टेबल इसरार नबी, इसरार अहमद,घनश्याम रौतेला, भगवान सैलाल मौजूद थे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (22 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता: भाजपा और इंडिया गठबंधन पर राजस्व ग्राम के कानूनी प्रावधानों को लेकर गुमराह करने का आरोप, 17वें दिन भी धरना जारी
बड़ी खबर! ग्राफिक एरा और कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर के बीच शैक्षिक सहयोग के लिए एमओयू; कुमाऊं और नागा रेजिमेंट के सैनिकों व परिवारों को असीमित छात्रवृत्तियां
आज का राशिफल (21 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
लालकुआं में दुकानदारों की मनमानी: सड़क पर दुकानें सजने से चलना हुआ दुश्वार, अब नगर पंचायत का एक्शन शुरू…