हल्द्वानी में महिला योगा ट्रेनर की हत्या का खुलासा, इस लिए प्रेमी के भाई ने गला दबाकर उतारा मौत के घाट…!
हल्द्वानी। नैनीताल जिले के मुखानी क्षेत्र में 3 अगस्त 2025 को हुए योगा ट्रेनर ज्योति मेर हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। पुलिस ने आरोपी अभय कुमार उर्फ राजा (24) को नेपाल भागने की कोशिश के दौरान 19 अगस्त को नगला तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया दुपट्टा भी बरामद कर लिया है।
SSP नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने बुधवार (20 अगस्त) को बहुउद्देश्यीय भवन में पत्रकार वार्ता कर पूरे मामले का खुलासा किया।

मां ने जताया था शक, दर्ज हुआ मुकदमा
3 अगस्त को ज्योति की मां दीपा मेर ने थाना मुखानी में तहरीर दी थी। इसमें उन्होंने बेटी की हत्या का शक अजय योगा एंड फिटनेस सेंटर के मालिक अजय यदुवंशी और उसके छोटे भाई अभय यदुवंशी पर जताया। पुलिस ने मुकदमा संख्या 195/25 धारा 103(1)/3(5) BNS में दर्ज किया।
सीसीटीवी से मिला सुराग
SSP मीणा के निर्देश पर SP क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र, SP सिटी प्रकाश चंद्र और CO नितिन लोहनी के नेतृत्व में टीम गठित की गई। जांच में घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिसमें अभय कुमार को मौके से भागते हुए देखा गया।
कबूलनामे में उजागर हुई वजह
गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में अभय ने चौंकाने वाली कहानी बताई। उसने स्वीकार किया कि उसके भाई अजय और ज्योति मेर के बीच अवैध संबंध थे। इसी वजह से अजय ने अभय को खर्चा देना बंद कर दिया और घर से निकाल दिया। इससे गुस्से में आकर अभय ने ज्योति के कमरे में घुसकर उसके दुपट्टे से गला दबाकर हत्या कर दी और बनबसा होते हुए नेपाल भाग गया।
पुलिस टीम को इनाम
इस हाईप्रोफाइल केस का पर्दाफाश करने वाली टीम में थानाध्यक्ष दिनेश चंद्र जोशी, उपनिरीक्षक वीरेंद्र चंद, बिरेंद्र सिंह बिष्ट, नरेंद्र कुमार, हरजीत सिंह, कांस्टेबल सुनील आगरी, रोहित कुमार, सुरेश देवड़ी, रविंद्र खाती, बलवंत सिंह, धीरज सुगड़ा, शंकर सिंह, राजेश, अरविंद, अनूप तिवारी, प्रवीण सिंह और महिला कांस्टेबल गंगा मठपाल शामिल थे। SSP ने पूरी टीम को ₹2500 इनाम देकर सम्मानित किया।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट के चलते कल इस जिले में स्कूल-कॉलेज से लेकर ITI-पॉलीटेक्निक और आंगनबाड़ी तक रहेंगे बंद
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!