हल्द्वानी: स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का धंधा चलाने वाला संचालक आखिरकार डेढ़ माह बाद चढ़ा पुलिस के हत्थे
हल्द्वानी। शहर के तिकोनिया क्षेत्र में स्पा सेंटर की आड़ में कथित तौर पर देह व्यापार कराने के मामले में फरार चल रहे संचालक को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। करीब डेढ़ महीने से पुलिस को चकमा दे रहे आरोपी राहुल जायसवाल को हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने दबोच लिया। आरोपी 12 जून को पुलिस की छापेमारी के दौरान मौके से फरार हो गया था।
12 जून को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) और पुलिस की संयुक्त टीम ने तिकोनिया स्थित स्पा सेंटर पर छापेमारी की थी। पुलिस के मुताबिक, कार्रवाई के दौरान स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक देह व्यापार कराए जाने का मामला सामने आया था।
छापेमारी में छह युवतियों का हुआ था रेस्क्यू
पुलिस कार्रवाई के दौरान स्पा सेंटर से छह युवतियों को रेस्क्यू किया गया था। वहीं मौके से महिला मैनेजर, एक कर्मचारी और दो ग्राहकों को गिरफ्तार किया गया था। हालांकि छापेमारी के दौरान स्पा सेंटर संचालक राहुल जायसवाल पुलिस की पकड़ से बचकर फरार हो गया था।
इसके बाद से ही पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। करीब डेढ़ महीने की तलाश के बाद हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने फरार संचालक को गिरफ्तार कर लिया।
स्पा की आड़ में देह व्यापार कराने का आरोप
पुलिस की जांच में आरोप सामने आया था कि स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक देह व्यापार कराया जा रहा था। मामले में पहले हुई गिरफ्तारियों के बाद अब संचालक की गिरफ्तारी को पुलिस की अहम कार्रवाई माना जा रहा है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (07 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिन्दुखत्ता: राजस्व ग्राम की मांग पर 23वें दिन उमड़ा जनसैलाब, 1500 ग्रामीणों ने बुलंद की आवाज; राधा रतूड़ी के निर्देश भी बेअसर
नैनीताल: भारी वर्षा की चेतावनी के चलते कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट के चलते कल इस जिले में स्कूल रहेंगे बंद
जमीन बहने के बाद ही क्यों जागता है सिस्टम? बिन्दुखत्ता में गौला नदी के कटाव पर उठे सवाल