ऊधमसिंह नगर: यहां अज्ञात वाहन ने युवक को मारी टक्कर, हुई दर्दनाक मौत
रुद्रपुर। हल्द्वानी रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के थाना पुलिस से संपर्क कर उसकी पहचान का प्रयास कर रही है।
पुलिस के मुताबिक एक युवक को नैनीताल रोड पर एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कुछ देर बाद राहगीरों ने सड़क किनारे उसे पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी ली और उसकी शिनाख्त का प्रयास किया। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।पहचान न होने पर पुलिस ने आस पास के थानों व चौकियों के साथ ही यूपी के पुलिस से भी संपर्क किया लेकिन सफलता नहीं मिली। कोतवाल विजेंद्र शाह ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हुई है। मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


जमीन बहने के बाद ही क्यों जागता है सिस्टम? बिन्दुखत्ता में गौला नदी के कटाव पर उठे सवाल
आज का राशिफल (06 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO