उत्तराखंड: यहां रेता तस्करी करते वाहन को वन विभाग की टीम ने दबोचा, चालक फरार
लालकुआं। प्रभागीय वनाधिकारी तराई पूर्वी वन प्रभाग संदीप कुमार तथा उप प्रभागीय वनाधिकारी ध्रुव सिंह मार्तोलिया के निर्देशन में डौली रेंज लालकुआं ने अवैध रुप से रेता तस्करी कर रहे वाहन को सीज कर दिया ।
रेंजर डौली अनिल कुमार जोशी के नेतृत्व में आज सुबह हल्द्वानी सितारगंज हाईवे के पीपलिया वन वैरियर के पास अवैध रूप से वन उपज रेता ले जा रहा हाईवा डंपर पंजीकरण नंबर UK06 CA 9958 को पकड़ लिया तथा लालकुआ रेंज परिसर में लाकर सीज़ कर दिया गया है। वाहन चालक मौक़े से फ़रार हो गया।
रेंजर अनिल जोशी ने बताया कि उक्त वाहन में अवैध रूप से ले जा रहे वन उपज रेता लगभग 250 कुंतल तस्करी की विस्तृत जाँच की जा रही है। प्राप्त सूचना तथा जाँच के अनुसार बाजपुर क्षेत्र से अवैध रूप से निकासी की बात सामने आ रही है। प्राथमिक रुप से वन अधिनियम की सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर वाहन सीज कर दिया गया है। रेंजर अनिल जोशी ने बताया की वन उपज से संबंधित अवैध कार्यों के विरुद्ध सख़्त कार्यवाही की जा रही है। वन सम्पदा की चोरी एवम् वन संपदा अभिवहन नियमावली का उलंघन करने वाले लोगों को किसी भी सूरत मे बक्शा नही जाएगा।
टीम में डिप्टी रेंजर मनोज जोशी ,वन दरोगा मदन सिंह बिष्ट , ललित काला ,दिनेश पंत , सत्यपाल सिंह सामयिक कर्मी अमजद खान ,मनोहर जोशी ,अर्जुन भाकुनी, शिवलाल, हेमंत सिंह आदि थे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार
उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में बड़ा फैसला, नैनीताल से हल्द्वानी बेलबाबा ले जाने के खिलाफ याचिका खारिज