उत्तराखंड: दिवंगत भास्कर का सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार।
लालकुआं। दिल्ली में ड्यूटी के दौरान अकाल मौत के मुंह में समाए मोटाहल्दू निवासी भाष्कर का सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। रानी बाग के चित्र शीला घाट पर सैकड़ो लोगो ने सैनिक को दी अंतिम विदाई दी।

गत शनिवार को मोटाहल्दू के जगन्नाथ पुरम निवासी लोकमणि शर्मा के पुत्र भास्कर शर्मा 28 वर्ष 17 कुमाऊं रेजीमेंट का दिल्ली में ड्यूटी के दौरान आकस्मिक निधन हो गया था। मंगलवार की तड़के उनका पार्थिव शरीर उनके मोटाहल्दू स्थित आवास पर पहुंचा। उनके पार्थिव शरीर के घर पर पहुंचते ही परिजनों में चीख- पुकार मच गई। सैनिक की मां शांति देवी व पत्नी तनुजा गश खाकर बेहोश हो गई। जबकि उसके पिता समेत अन्य परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था। करीब सात बजे अंतिम यात्रा चित्रशिला घाट को रवाना हुई। चित्रशाला घाट पर सैनिकों द्वारा दिवंगत सैनिक भास्कर को अंतिम सलामी दी गई।
जिसके बाद उनके चाचा हरीश चंद शर्मा ने उनकी चिता को मुखाग्नि दी। इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री हेमंत द्विवेदी, विधायक नवीन दुम्का, विधायक राम सिंह कैड़ा, पूर्व विधायक दान सिंह भंडारी, रमेश जोशी, कीर्ति पाठक, नंदन दुर्गापाल, देवेश कबड़वाल, रवि कबड़वाल समेत सैकड़ो लोगो ने नम आंखों से विदाई दी। भाष्कर नौ दिन पूर्व ही छुट्टी बिताकर अपनी यूनिट को वापस गए थे। उनका विवाह ढाई वर्ष पूर्व ही हुआ था। उनकी 12 माह की पुत्री मिष्टी है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार
उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में बड़ा फैसला, नैनीताल से हल्द्वानी बेलबाबा ले जाने के खिलाफ याचिका खारिज