हल्द्वानी: बनभूलपुरा में नाजायज चाकू के साथ शातिर अपराधी गिरफ्तार, 5 बार जा चुका है जेल
हल्द्वानी। नैनीताल एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के निर्देश पर जनपद में चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत बनभूलपुरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान नाजायज चाकू के साथ एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है, जो पहले भी कई आपराधिक मामलों में जेल जा चुका है।
पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात डॉ. जगदीश चंद्रा और पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
दिनांक 13 दिसंबर 2025 को पुलिस टीम गोला पार्किंग स्थित सज्जाद की झोपड़ी के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया, जिसे रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में उसके पास से एक अदद नाजायज चाकू बरामद हुआ।
पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर थाना बनभूलपुरा में आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान धर्मेंद्र कश्यप पुत्र मुन्नालाल, निवासी पंचशील कॉलोनी पीली कोठी, थाना मुखानी, जनपद नैनीताल, उम्र 36 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है और चोरी व नशे की तस्करी से जुड़े मामलों में पांच बार जेल जा चुका है।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक जगबीर सिंह, कांस्टेबल महबूब अली और कांस्टेबल मोहम्मद यासीन शामिल रहे।
नैनीताल पुलिस ने साफ कहा है कि जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान आगे भी जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार