हल्द्वानी: थार से खतरनाक स्टंट का वीडियो वायरल, पुलिस ने लिया एक्शन, वाहन सीज,…देखें वीडियो
हल्द्वानी में एसएसपी मंजूनाथ टीसी के सख्त निर्देशों के बाद ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। नैनीताल रोड पर थार वाहन से स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही कोतवाली पुलिस हरकत में आ गई।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्टंटबाजी में इस्तेमाल की गई थार को सीज कर दिया। साथ ही वाहन चालक ब्रह्मजीत सिंह के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उसका ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन के लिए संबंधित विभाग को भेज दिया गया है।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने चालक को सख्त चेतावनी दी कि भविष्य में इस तरह की लापरवाही दोहराई गई तो और कठोर कदम उठाए जाएंगे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सार्वजनिक सड़कों पर स्टंटबाजी न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि आम लोगों की जान के लिए भी गंभीर खतरा है।
एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि ट्रैफिक नियमों का पालन करना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने साफ किया कि नियम तोड़ने वालों के खिलाफ बिना किसी दबाव के सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने के मामलों में उनके परिजनों को भी जिम्मेदार ठहराते हुए कठोर कार्रवाई की जाएगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार