नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ में 18 लोगों की मौत, कई घायल,..नामों की सूची आई सामने

ख़बर शेयर करें 👉

नई दिल्ली। महाकुंभ में संगम स्नान के लिए प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने से शनिवार रात नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ मच गई, जिसमें 18 लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 से अधिक घायल हुए हैं।

घटना प्लेटफार्म नंबर 14/15 पर रात करीब साढ़े आठ बजे उस समय हुई, जब यहां प्रयागराज की ओर जाने वाली दो ट्रेनों का यात्री इंतजार कर रहे थे, लेकिन ये ट्रेनें नहीं पहुंचीं, जिससे प्लेटफार्म पर यात्रियों की भीड़ एकत्रित हो गई। वाराणसी जाने वाली शिवगंगा एक्सप्रेस के प्लेटफार्म पर खड़ी होने से उसके यात्री भी प्लेटफार्म पर पहुंचना शुरू हो गए। ऐसे में भीड़ बढ़ गई और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कोई इंतजाम न होने के कारण धक्का-मुक्की होने लगी और अचानक भगदड़ मच गई। इससे कुछ लोग प्लेटफार्म पर गिर पड़े और भीड़ में कुचल गए।

यह भी पढ़ें 👉  16 फरवरी का राशिफल: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे,….पढ़ें सभी राशियों का हाल

भगदड़ की सूचना पर पुलिस और एंबुलेंस के साथ दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं, लेकिन घायलों की संख्या इतनी अधिक थी कि एंबुलेंस नहीं मिल पा रही थीं। ऐसे में कुछ लोग ऑटो से भी अपने स्वजन को लेकर अस्पताल की ओर भागे।

अस्पताल प्रशासन ने 17 मौत होने की पुष्टि कर दी है। वहीं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हादसे की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। इसके लिए उन्होंने हाई लेवल कमेटी गठित की है। सरकार ने भी मुआवजे की घोषणा करते हुए मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये देने का ऐलान किया है। गंभीर घायलों को ढाई लाख और मामूली चोटिल लोगों को एक लाख मुआवजा दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: यहां कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत, युवक गंभीर रूप से घायल, हल्द्वानी रेफर

मृतकों के नाम

  1. आहा देवी पत्नी रविन्दी नाथ निवासी बक्सूर बिहार उम्र 79 वर्ष
  2. पिंकी देवी पत्नी उपेन्द्र शर्मा निवासी संगम विहार दिल्ली उम्र 41 वर्ष
  3. शीला देवी पत्नी उमेश गिरी निवासी सरिता विहार दिल्ली उम्र 50 वर्ष
  4. व्योम पुत्र धर्मवीर निवासी बवाना दिल्ली उम्र 25 वर्ष
  5. पूनम देवी पत्नी मेघनाथ निवासी सारण बिहार उम्र 40 वर्ष
  6. ललिता देवी पत्नी संतोष निवासी परना बिहार उम्र 35 वर्ष
  7. सुरुचि पुत्री मनोज शाह निवासी मुजफ्फरपुर बिहार उम्र 11 वर्ष
  8. कृष्णा देवी पत्नी विजय शाह निवासी समस्तीपुर बिहार उम्र 40 वर्ष
  9. विजय साह पुत्र राम सरूप साह निवासी समस्तीपुर बिहार उम्र 15 वर्ष
  10. नीरज पुत्र इंद्रजीत पासवान निवासी वैशाली बिहार उम्र 12 वर्ष
  11. शांति देवी पत्नी राज कुमार मांझी निवासी नवादा बिहार उम्र 40 वर्ष
  12. पूजा कुमार पुत्री राज कुमार मांझी निवासी नवादा बिहार उम्र 8 वर्ष
  13. संगीता मलिक पत्नी मोहित मलिक निवासी भिवानी हरियाणा उम्र 34 वर्ष
  14. पूनम पत्नी वीरेंद्र सिंह निवासी महावीर एन्क्लेव उम्र 34 वर्ष
  15. ममता झा पत्नी विपिन झा निवासी नांगलोई दिल्ली उम्र 40 वर्ष
  16. रिया सिंह पुत्री ओपिल सिंह निवासी सागरपुर दिल्ली उम्र 7 वर्ष
  17. बेबी कुमारी पुत्री प्रभु साह निवासी बिजवासन दिल्ली उम्र 24 वर्ष
  18. मनोज पुत्र पंचदेव कुशवाह निवासी नांगलोई दिल्ली उम्र 47 वर्ष