देशभर में बड़ा बदलाव! गैस, बैंक, रेलवे, ITR… आज से सब कुछ बदल गया, तुरंत जानिए नए नियम
नई दिल्ली। आज यानी 1 अगस्त से देशभर में कई बड़े नियम लागू हो गए हैं, जिनका सीधा असर आम लोगों की जेब, बैंकिंग सेवाओं, रेलवे, टैक्स और रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ेगा। सरकार और विभिन्न एजेंसियों द्वारा लागू किए गए इन नए नियमों में एलपीजी सिलेंडर की कीमतों से लेकर रेलवे की तत्काल टिकट व्यवस्था, आयकर रिटर्न (ITR), बैंकिंग और स्पीड पोस्ट तक कई अहम बदलाव शामिल हैं।
सबसे बड़ी राहत 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के उपभोक्ताओं को मिली है। सरकारी तेल कंपनियों ने इसकी कीमतों में कटौती की है। हालांकि 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
भारतीय रेलवे ने आज से तत्काल टिकट बुकिंग के लिए नया टोकन सिस्टम लागू कर दिया है। अब रिजर्वेशन काउंटर पर पहले टोकन मिलेगा और उसी क्रम में टिकट जारी किए जाएंगे, जिससे भीड़ और अव्यवस्था कम होगी।
31 जुलाई की समय सीमा समाप्त होने के बाद अब पात्र करदाताओं को आईटीआर देर से दाखिल करने पर आयकर नियमों के अनुसार लेट फीस का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, CKYC 2.0 लागू होने से बैंक, बीमा और म्यूचुअल फंड में केवाईसी प्रक्रिया पहले से अधिक आसान हो जाएगी।
इसके अलावा भारतीय डाक विभाग ने स्पीड पोस्ट की नई श्रेणियां और संशोधित शुल्क लागू कर दिए हैं। अगस्त महीने में विभिन्न त्योहारों और साप्ताहिक अवकाश के कारण कई दिनों तक बैंक बंद रहेंगे। सरकार ने चीनी के थोक कारोबारियों के लिए नई स्टॉक सीमा भी लागू की है। वहीं, दिल्ली में महिलाओं के लिए डीटीसी बसों में मुफ्त यात्रा हेतु ‘पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड’ अनिवार्य कर दिया गया है। इसके साथ ही सेबी (SEBI) का नया शेयर बायबैक नियम भी आज से प्रभावी हो गया है।
इन सभी बदलावों का असर आम नागरिकों, कारोबारियों, यात्रियों और निवेशकों पर पड़ेगा। ऐसे में किसी भी असुविधा से बचने के लिए नए नियमों की जानकारी रखना बेहद जरूरी है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल: कई ASP अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट….
आज का राशिफल (15 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
आज का राशिफल (14 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
लालकुआं: व्यवसायी की 20 वर्षीय बेटी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, पड़ोसी युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
हल्द्वानी: नीली बत्ती और ‘भारत सरकार’ के बोर्ड के साथ घूम रहा था फर्जी IB अधिकारी, चेकिंग में खुला राज