प्रधानमंत्री किसान योजना की 20वीं किस्त जारी: 9.7 करोड़ किसानों को 20,500 करोड़ की सौगात, जानें किन्हें नहीं मिलेगा पैसा

ख़बर शेयर करें 👉

वाराणसी/नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त गुरुवार को बनारस दौरे के दौरान जारी कर दी है। इस बार देशभर के 9.7 करोड़ किसानों के खातों में कुल 20,500 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे।

इस अवसर पर पीएम मोदी ने अपने एक्स (पूर्व ट्विटर) हैंडल से पहले ही जानकारी साझा करते हुए लिखा था, “काशी के मेरे परिवारजनों के लिए 2 अगस्त का दिन विशेष रहेगा। सुबह 11 बजे शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, पर्यटन और कनेक्टिविटी से जुड़े कई प्रोजेक्ट का उद्घाटन और शिलान्यास करूंगा। इस अवसर पर पीएम किसान की 20वीं किस्त जारी करने का सौभाग्य मिलेगा।”

इन किसानों के खाते में नहीं आएगा पैसा

प्रधानमंत्री किसान योजना के तहत हर पात्र किसान को साल में तीन बार दो-दो हजार रुपये की किस्त दी जाती है। लेकिन कुछ ऐसे किसान भी हैं जिन्हें यह किस्त नहीं मिल पाएगी।

  • जिन किसानों ने अभी तक अपनी ई-केवाईसी पूरी नहीं की है, उनके खातों में किस्त ट्रांसफर नहीं होगी।
  • जिनका भूमि सत्यापन लंबित है या अपूर्ण जानकारी है, उनकी किस्त भी रोकी जा सकती है।
यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत

ऐसे किसान PM किसान पोर्टल (https://pmkisan.gov.in) पर जाकर जल्द से जल्द अपनी ई-केवाईसी और भूमि संबंधी दस्तावेज अपडेट कर सकते हैं, ताकि अगली किस्त मिलने में कोई बाधा न आए।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल

पीएम ने दिए हजारों करोड़ की परियोजनाओं के तोहफे

किसान सम्मान निधि के अलावा पीएम मोदी ने अपने बनारस दौरे में शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, पर्यटन और कनेक्टिविटी से जुड़ी हजारों करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। यह कदम पूर्वांचल समेत पूरे देश के किसानों और नागरिकों के लिए राहत और विकास का बड़ा संकेत माना जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad