महंगाई का एक और झटका, घरेलू व उज्ज्वला गैस सिलेंडर हुआ महंगा, नई कीमतें 8 अप्रैल से लागू
LPG Gas Cylinder: केंद्र सरकार ने लोगों को महंगाई का झटका दिया है केंद्र सरकार ने घरेलू गैस की कीमत में वृद्धि की है केंद्रीय तेल मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोमवार को बताया कि रसोई गैस या घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई है। सब्सिडी वाले और सामान्य श्रेणी के ग्राहकों दोनों के लिए कीमत में बढ़ोतरी की गई है। नई कीमतें कल मंगलवार, 8 अप्रैल से लागू होंगी। बता दें कि यह घोषणा सरकार के पेट्रोल-डीजल पर 2-2 रुपये एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने के ऐलान के तुरंत बाद की गई है।
केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा, ‘एलपीजी के प्रति सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये की बढ़ोतरी होगी। पीएमयूवाई लाभार्थियों के लिए नई कीमत 500 से बढ़कर 550 हो जाएगी। वहीं, अन्य ग्राहकों के लिए घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 803 रुपये से बढ़कर 853 रुपये हो जाएगी। बता दें कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (पीएमयूवाई) के तहत, सरकार का लक्ष्य ग्रामीण भारत में गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) परिवारों की महिलाओं को स्वच्छ खाना पकाने का ईंधन, विशेष रूप से एलपीजी उपलब्ध कराना है।
सरकार के मुताबिक इस फैसले का असर देशभर में करोड़ों उपभोक्ताओं पर पड़ेगा। वहीं, विपक्ष ने इस बढ़ोतरी पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है और इसे आम लोगों के लिए एक और बोझ बताया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!