बड़ा फैसला: नेपाल में फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब समेत 26 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बैन
नेपाल सरकार ने गुरुवार को फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और X (ट्विटर) समेत 26 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रतिबंध लगाने का बड़ा कदम उठाया है। इन प्लेटफॉर्म्स ने नेपाल के संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में पंजीकरण नहीं कराया था। मंत्रालय ने 28 अगस्त से सात दिन की समयसीमा तय की थी, जो बुधवार रात समाप्त हो गई।
अधिकारियों के अनुसार, फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप, यूट्यूब, X (ट्विटर), रेडिट और लिंक्डइन जैसे बड़े प्लेटफॉर्म ने पंजीकरण के लिए आवेदन नहीं किया। वहीं, टिकटॉक, वाइबर, विटक, निमबज और पोपो लाइव ने रजिस्ट्रेशन पूरा कर लिया है। टेलीग्राम और ग्लोबल डायरी की मंजूरी प्रक्रिया अभी जारी है।
मंत्रालय के प्रवक्ता गजेंद्र कुमार ठाकुर ने बताया कि अगर कोई भी प्लेटफॉर्म पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी करता है, तो उसे तुरंत बहाल कर दिया जाएगा। इस निर्णय का सबसे ज्यादा असर विदेशों में रह रहे नेपाली नागरिकों पर पड़ेगा।
वरिष्ठ पत्रकार प्रल्हाद रिजाल ने कहा कि करीब 70 लाख नेपाली युवा पढ़ाई और नौकरी के लिए विदेश में रहते हैं। ऐसे में यह प्रतिबंध उनके परिवार और दोस्तों से संवाद को प्रभावित करेगा। हालांकि, अभी तक फेसबुक, यूट्यूब या अन्य कंपनियों की तरफ से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मां-भाई और गर्भवती भाभी की हत्या के दोषी की फांसी रद्द; मानसिक इलाज के बाद रिहाई के निर्देश
बड़ी खबर! उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, प्रताड़ना और हत्या की साजिश के आरोप
आज का राशिफल (16 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!