बड़ी खबर: फिर महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, मई में तीसरी बार बढ़े दाम; अब खाने-पीने की चीजों पर भी पड़ेगा असर
नई दिल्ली। देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है। पश्चिम एशिया में बढ़ती अस्थिरता के बीच तेल कंपनियों ने मई महीने में तीसरी बार ईंधन के दाम बढ़ाए हैं। इस बार पेट्रोल की कीमत में 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल में 91 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गई है। नई दरें शनिवार से लागू हो गई हैं।
नई कीमतों के बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 99.51 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.49 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। इससे पहले 15 मई को भी तेल कंपनियों ने पेट्रोल में 3.14 रुपये और डीजल में 3.11 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। इसके बाद मंगलवार को दूसरी बार दाम बढ़ाए गए थे और अब तीसरी बार कीमतों में इजाफा किया गया है।
लगातार बढ़ रही ईंधन कीमतों का असर आम लोगों की जेब पर पड़ना तय माना जा रहा है। पेट्रोल-डीजल महंगा होने से माल ढुलाई की लागत बढ़ेगी, जिससे खाने-पीने की वस्तुओं समेत रोजमर्रा के सामानों के दाम भी बढ़ सकते हैं
बताया जा रहा है कि सरकारी तेल कंपनियां इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसी), हिंदुस्तान पेट्रोलियम (एचपीसीएल) और भारत पेट्रोलियम (बीपीसीएल)उत्पादन लागत और बिक्री मूल्य के बीच बढ़ते अंतर को देखते हुए कीमतों में संशोधन कर रही हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों में सुधार नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में ईंधन की कीमतों में और बढ़ोतरी हो सकती है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर; 17वें दिन पदयात्रा में उमड़ी भारी भीड़
लालकुआं में गरमाई सियासत: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत 15 के खिलाफ मुकदमे की मांग; कांग्रेसियों ने दी तहरीर
(खुलासा): नई कार खरीदने के शौक ने पहुंचाया सलाखों के पीछे, पड़ोसी के घर से चुराया 15 लाख का सोना
आज का राशिफल (31 अगस्त 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्दूचौड़ में सड़क नहीं, रफ्तार बन रही जान की दुश्मन; आखिर कब सुधरेंगे बेतरतीब वाहन चलाने वाले?