बड़ी खबर: पीएम आवास योजना की बढ़ी डेडलाइन, अब दिसंबर 2025 तक कर सकेंगे आवेदन, जानें प्रक्रिया और पात्रता
प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का सपना देख रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। केंद्र सरकार ने आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाकर दिसंबर 2025 कर दी है। अब शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के पात्र लोग इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
क्या है पीएम आवास योजना?
यह योजना गरीब, बेघर और कमजोर वर्ग के लोगों को पक्का घर उपलब्ध कराने के लिए चलाई जा रही है। पात्र आवेदकों को घर बनाने या खरीदने के लिए सरकार की ओर से सब्सिडी और आर्थिक सहायता दी जाती है।
शहरी क्षेत्र के लिए पात्रता (PMAY-Urban):
- EWS: आय ₹3 लाख तक
- LIG: आय ₹3 से ₹6 लाख
- MIG-I: आय ₹6 से ₹9 लाख
- झुग्गी में रहने वाले लोग भी पात्र
ग्रामीण क्षेत्र के लिए पात्रता (PMAY-Gramin):
- SECC सूची में नाम होना
- जिनके पास पक्का घर नहीं है
- कच्चे मकान वाले परिवार
पात्र नहीं होंगे वे लोग जिनके पास:
- पहले से पक्का मकान
- कार, ट्रैक्टर, कृषि यंत्र
- किसान क्रेडिट कार्ड लिमिट ₹50,000 या अधिक
- इनकम टैक्स भरने वाले
- सरकारी कर्मचारी
इन लोगों को दी जाती है प्राथमिकता:
- मजदूर, घरेलू कामगार, रिक्शा चालक
- SC/ST/OBC/अल्पसंख्यक
- विधवाएं, प्रवासी मजदूर
- ग्रामीण क्षेत्रों में बेघर, भिक्षुक, बंधुआ मजदूर
आवेदन कैसे करें?
शहरी क्षेत्र (PMAY-U):
- PMAY-U वेबसाइट पर जाएं
- “Apply for PMAY-U 2.0” पर क्लिक करें
- आधार नंबर से वेरिफाई करें
- फॉर्म भरें और दस्तावेज अपलोड करें
ग्रामीण क्षेत्र (PMAY-G):
- PMAY-G वेबसाइट पर जाएं
- नाम की पुष्टि करें और जानकारी भरें
- बैंक विवरण और अन्य जानकारियां भरें
- फाइनल वेरिफिकेशन अधिकारी द्वारा होगा
जरूरी दस्तावेज:
- आधार कार्ड
- बैंक खाता विवरण
- आय प्रमाण पत्र (शहरी)
- संपत्ति/जमीन के दस्तावेज
- मनरेगा जॉब कार्ड (ग्रामीण)
- पक्का घर न होने का शपथ पत्र
अपना घर पाने का सुनहरा मौका:
अगर आप अभी तक इस योजना का हिस्सा नहीं बने हैं, तो दिसंबर 2025 से पहले आवेदन अवश्य करें। यह योजना उन लाखों परिवारों के लिए उम्मीद की किरण है जो अब तक खुद का पक्का घर नहीं बना पाए हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (21 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
लालकुआं में दुकानदारों की मनमानी: सड़क पर दुकानें सजने से चलना हुआ दुश्वार, अब नगर पंचायत का एक्शन शुरू…
पंतनगर में दर्दनाक हादसा: बस की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत; ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा
आज का राशिफल (20 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बड़ी खबर! उत्तराखंड को मिले नए राज्यपाल, डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने ली शपथ; सीएम धामी ने दी बधाई