(बड़ी खबर) देश में दो चरणों में होगी जातिगत जनगणना, उत्तराखंड समेत चार राज्यों से होगी शुरुआत
दिल्ली। केंद्र सरकार ने देशभर में जातिगत जनगणना कराने का ऐतिहासिक फैसला लिया है। केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में इस संबंध में प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। जनगणना दो चरणों में कराई जाएगी और इसकी शुरुआत उत्तराखंड से होगी। पहले चरण की शुरुआत 1 अक्टूबर 2026 से की जाएगी, जबकि दूसरा चरण 1 मार्च 2027 से शुरू होगा।
सरकार द्वारा जारी जानकारी के अनुसार पहले चरण में उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख जैसे पहाड़ी राज्यों में जातिगत जनगणना कराई जाएगी। इसके बाद दूसरे चरण में देश के अन्य सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में यह प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह जनगणना सामाजिक न्याय और कल्याणकारी योजनाओं की बेहतर योजना बनाने और क्रियान्वयन के लिए की जा रही है। जनगणना के जरिए विभिन्न जातियों की वास्तविक सामाजिक-आर्थिक स्थिति का आंकलन हो सकेगा, जिससे सरकार को नीतियों में पारदर्शिता और लक्षित योजनाएं बनाने में मदद मिलेगी।
सूत्रों के मुताबिक, जनगणना प्रक्रिया के लिए केंद्र सरकार जल्द ही राज्यों के साथ समन्वय स्थापित करेगी और आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए जाएंगे। यह फैसला कई सामाजिक संगठनों और राजनीतिक दलों की लंबे समय से चली आ रही मांगों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (19 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड: अंकिता भंडारी केस में खुफिया तंत्र पर गिरी गाज, माता-पिता के दिल्ली प्रदर्शन की भनक न लगने पर LIU इंस्पेक्टर निलंबित
लालकुआं: रिश्तेदारी में गई थीं मकान मालकिन, पीछे से घर में लाखों की चोरी; कुंडा तोड़कर जेवर-नकदी ले उड़े चोर
आज का राशिफल (18 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश