Breking : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमला, 27 की मौत, 20 घायल; इस आतंकी संगठन ने ली जिम्मेदारी

ख़बर शेयर करें 👉

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में सोमवार को बड़ा आतंकी हमला हुआ, जिसमें आतंकियों ने पर्यटकों से भरी बस को निशाना बनाकर गोलियां बरसाईं। इस हमले में 27 पर्यटकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 20 अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इस हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े आतंकी संगठन ‘द रजिस्टेंस फ्रंट’ (टीआरएफ) ने ली है।

घटना के बाद केंद्र सरकार एक्शन में आ गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हमले पर गृहमंत्री अमित शाह से फोन पर बातचीत कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं, अमित शाह ने कहा है कि इस जघन्य हमले में शामिल किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि दोषियों को ढूंढकर उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी।

गृह मंत्री अमित शाह आज ही श्रीनगर पहुंच गए हैं, जहां वह सुरक्षा एजेंसियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक कर रहे हैं। हमले के बाद पहलगाम सहित पूरे कश्मीर में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है और सर्च ऑपरेशन तेज़ कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!

हमले में घायल पर्यटकों को सेना और स्थानीय प्रशासन की मदद से एयरलिफ्ट कर श्रीनगर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि बस में सवार अधिकांश पर्यटक गुजरात, महाराष्ट्र और दिल्ली से थे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

घटना ने एक बार फिर घाटी की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय प्रशासन और खुफिया एजेंसियों को भी अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad