दिल्लीः CDS बिपिन रावत, उनकी पत्नी व 11 जवानों का पार्थिव शरीर ला रही एंबुलेंस हुई दुर्घटनाग्रस्त, कई पुलिसकर्मी घायल
दिल्ली। CDS जनरल बिपिन रावत उनकी पत्नी मधुलिका रावत के साथ ही 11 अन्य मृतकों का पार्थिव शरीर ले जा रही एंबुलेंसों में से एक दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
हादसा मद्रास रेजिमेंटल सेंटर से सुलूर एयरबेस के रास्ते में मेट्टूपलयम के पास हुआ गुरुवार सुबह ही मृतकों का पार्थिव शरीर वेलिंगटन से मद्रास रेजिमेंटल सेंटर लाया गया था। रेजिमेंटल सेंटर से इनके पार्थिव शरीरों को सुलूर एयरबेस ले जाया जा रहा था कि तभी काफिले में शामिल एक एंबुलेंस का संतुलन बिगड़ गया और वह अनियंत्रित होकर पहाड़ी से जा टकराई।
इस हादसे में कई पुलिसवालों को चोट आई है। हालांकि हादसा बड़ा नहीं था, लिहाजा कोई गंभीर घायल नहीं हुआ। बता दें कि बुधवार आठ दिसंबर को तमिलनाडु के नीलगिरि जिले में सेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इसमें 14 लोग सवार थे। हादसे में सीडीएस बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका के साथ ही 13 लोगों की मौत हो गई। एक घायल ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
सीडीएस समेत सभी के पार्थिव शरीर आज शाम तक दिल्ली आ जाएंगे। शुक्रवार को मिलिट्री सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार होगा। सीडीएस का पार्थिव शरीर आज शाम दिल्ली पहुंचेगा, जहां रात 9 बजे प्रधानमंत्री दिवंगत CDS बिपिन रावत और अन्य सशस्त्र बलों के जवानों को श्रद्धांजलि देंगे। इस दौरान रक्षा मंत्री, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहेंगे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मां-भाई और गर्भवती भाभी की हत्या के दोषी की फांसी रद्द; मानसिक इलाज के बाद रिहाई के निर्देश
बड़ी खबर! उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, प्रताड़ना और हत्या की साजिश के आरोप
आज का राशिफल (16 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!