10वीं और 12वीं पास के लिए बंपर सरकारी नौकरियां, यहां देखें पूरी डिटेल
10वीं और 12वीं पास कर चुके अभ्यर्थी अगर सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो उनके लिए अच्छी खबर है. चित्तरंजन लोकोमोटिव वर्क्स (Chittaranjan Locomotive Works) ने अप्रेंटिस के पदों पर भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इन पदों के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट clw.indianrailways.gov.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं.
अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जानी नोटिफिकेशन को पढ़कर ही इन पदों के लिए आवेदन करें. अभ्यर्थी ध्यान रखें कि केवल नियमानुसार किया गया आवेदन ही मान्य होगा, अन्यथा उसे रद्द भी किया जा सकता है.
इन रिक्त पदों पर होगी भर्तियां
फिटर – 200 पद
टर्नर – 20
मशीनिस्ट – 56
वेल्डर (जी एंड ई) – 88
इलेक्ट्रीशियन – 112
ए.सी. यांत्रिकी – 4
पेंटर (जी) – 12
शैक्षणिक योग्यता
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं या 12वीं पास होना अनिवार्य है. साथ ही अभ्यर्थी के पास संबंधित ट्रेड में आईटीआई की भी डिग्री होनी चाहिए.
आयु सीमा
इन पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की उम्र 15 वर्ष से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए. अभ्यर्थियों के आयु की गणना 15 सितंबर 2021 से की जाएगी. वहीं आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम उम्र सीमा में छूट दी गई है.
चयन प्रक्रिया
इन पदों पर अभ्यर्थी का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा. अभ्यर्थी इस भर्ती से संबंधित जानकारी के लिए जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन को देख सकते हैं.
महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन शुरू होने की तिथि- 17 सितंबर 2021
आवेदन की अंतिम तिथि- 3 अक्टूबर 2021
आधिकारिक वेबसाइट – clw.indianrailways.gov.in

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर; 17वें दिन पदयात्रा में उमड़ी भारी भीड़