युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! SBI में 7150 पदों पर निकली भर्ती, इतनी तारीख तक कर सकते हैं आवेदन…
नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने युवाओं के लिए बड़ी भर्ती निकाली है। बैंक ने अप्रेंटिसशिप एक्ट 1961 के तहत 7150 अप्रेंटिस पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस संबंध में एसबीआई ने विज्ञापन संख्या CRPD/APPR/2026-27/07 जारी किया है। इच्छुक और योग्य भारतीय अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
बैंक द्वारा जारी सूचना के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों को एक वर्ष की प्रशिक्षण अवधि के लिए नियुक्त किया जाएगा। एसबीआई ने स्पष्ट किया है कि यह भर्ती स्थायी नौकरी नहीं, बल्कि अप्रेंटिसशिप एक्ट 1961 के तहत प्रशिक्षण का अवसर है।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 19 मई 2026 से शुरू हो चुकी है, जबकि आवेदन करने की अंतिम तिथि 8 जून 2026 निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट, अप्रेंटिसशिप इंडिया पोर्टल और एनएसडीसी पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
भर्ती से संबंधित आयु सीमा, शैक्षिक योग्यता, आवेदन शुल्क और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है। बैंक ने अभ्यर्थियों से आवेदन करने से पहले विस्तृत विज्ञापन को ध्यानपूर्वक पढ़ने और अपनी पात्रता सुनिश्चित करने की अपील की है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मां-भाई और गर्भवती भाभी की हत्या के दोषी की फांसी रद्द; मानसिक इलाज के बाद रिहाई के निर्देश
बड़ी खबर! उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, प्रताड़ना और हत्या की साजिश के आरोप
आज का राशिफल (16 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल: DM ललित मोहन रयाल के एक साल का रिपोर्ट कार्ड, 31,979 राजस्व वादों का निस्तारण; 34,897 वारिसों के नाम दर्ज
पिथौरागढ़ में नुक्कड़ नाटक से लोगों को किया जागरूक, बैंकिंग योजनाओं से लेकर साइबर ठगी से बचाव तक दी जानकारी