SBI में है अकाउंट तो जमा करें बस 342 रुपये, मिलेगा 4 लाख का फायदा, जानिए….
कोरोना वायरस के कहर के बाद लोगों में बीमा को लेकर ज्यादा समझ देखी गई गई है। जीवन की अस्थिरता में बीमा का महत्व अब लोगों को अच्छे से समझ आने लगा है। सरकार भी समाज के हर तबके तक बीमा की पहुंचाने के लिए बहुत कम पैसों में इंश्योरेंस की सुविधा दे रही है। इसी क्रम में सरकार की स्कीम, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) है जो आपको 4 लाख रुपये तक का कवर दे रही है. सबसे खास बात कि इसके लिए आपको सिर्फ 342 रुपये ही देने होंगे।
मिलेगा 4 लाख का बंपर फायदा
देश के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपने ट्विटर हैंडल पर इन दो स्कीम्स के बारे में ट्वीट कर जानकारी दी है। SBI ने अपने इस ट्वीट में बताया है, ‘अपनी जरूरत के मुताबिक बीमा कराएं और चिंता मुक्त जीवन जिएं। ऑटो डेबिट सुविधा के माध्यम से बचत बैंक खाते के खाताधारकों से प्रीमियम की कटौती की जाएगी। व्यक्ति केवल एक बचत बैंक खाते के माध्यम से योजना में शामिल होने के लिए पात्र होगा।
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY)
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत दुर्घटना में बीमा धारक की मृत्यु होने पर या पूरी तरह से विकलांग हो जाने पर 2 लाख रुपये का मुआवजा मिलता है। इस योजना के तहत अगर बीमा धारक आंशिक तौर पर स्थाई रूप से विकलांग हो जाता है तो उसे 1 लाख रुपये का कवर मिलता है। इसमें 18 से 70 साल तक की उम्र का कोई भी व्यक्ति कवर ले सकता है। इस योजना का सालाना प्रीमियम भी सिर्फ 12 रुपये है।
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY)
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत बीमा धारक की मृत्यु हो जाने पर नॉमिनी को 2 लाख रुपये मिलते हैं। इस योजना का लाभ 18 से 50 साल तक कोई भी व्यक्ति ले सकता है। इस स्कीम के लिए भी आपको सिर्फ 330 रुपये सालाना प्रीमियम देना होता है। आपको बता दें कि ये दोनों ही टर्म इंश्योरेंस पॉलिसी हैं। ये बीमा सालभर के लिए होता है।
इंश्योरेंस कवर 1 जून से 31 मई तक के लिए
आप जान लें कि ये इंश्योरेंस कवर 1 जून से 31 मई तक के लिए होता है। इसके लिए आपका बैंक अकाउंट होना जरूरी है। बैंक अकाउंट बंद हो जाने या प्रीमियम कटने के समय खाते में पर्याप्त बैलेंस न होने से बीमा रद्द भी हो सकता है। इसलिए बीमा लेस से पहले सभी जानकारियां जरूर लेलें।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!