LPG उपभोक्ताओं को महंगाई का झटका! घरेलू गैस सिलेंडर हुआ महंगा, आज से लागू हुए नए रेट
नई दिल्ली। आम लोगों को एक बार फिर महंगाई का झटका लगा है। सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 29 रुपये की वृद्धि की गई है। नई दरें तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं।
कीमतों में बढ़ोतरी के बाद राजधानी दिल्ली में घरेलू एलपीजी सिलेंडर का दाम 913 रुपये से बढ़कर 942 रुपये हो गया है। वहीं कोलकाता में सिलेंडर 968 रुपये, मुंबई में 941.50 रुपये और चेन्नई में 957.50 रुपये का हो गया है।
बताया जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का असर ऊर्जा बाजार पर दिखाई देने लगा है। ईरान और इजरायल के बीच तनाव बढ़ने के बाद वैश्विक स्तर पर तेल की कीमतों में उछाल देखा गया है, जिसका प्रभाव एलपीजी बाजार पर भी पड़ रहा है।
गौरतलब है कि इससे पहले एक जून को 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में भी बढ़ोतरी की गई थी। अब घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से आम उपभोक्ताओं की रसोई का बजट भी प्रभावित होगा।
आमतौर पर तेल कंपनियां हर महीने की पहली या 15 तारीख को एलपीजी सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा करती हैं, लेकिन पिछले कुछ समय से महीने के बीच में भी कीमतों में बदलाव देखने को मिल रहा है। इससे पहले मार्च में भी घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए थे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश