आज से बदल गए कई बड़े नियम! LPG से लेकर आधार कार्ड, पासपोर्ट और क्रेडिट कार्ड तक सब कुछ बदला, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर
नई दिल्ली। जुलाई महीने की शुरुआत के साथ ही देशभर में कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं, जिनका सीधा असर आम लोगों की जेब और मासिक बजट पर पड़ेगा। 1 जुलाई 2026 से एलपीजी सिलेंडर, आधार कार्ड, पासपोर्ट, वाहन और क्रेडिट कार्ड से जुड़े नए नियम प्रभावी हो गए हैं। कुछ फैसलों से लोगों को राहत मिली है, तो कुछ बदलाव अतिरिक्त खर्च बढ़ाने वाले हैं।
सबसे बड़ी राहत 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर पर मिली है। सरकार ने इसकी कीमत में ₹183.50 की कटौती की है। अब यह सिलेंडर ₹3,113.50 की जगह ₹2,930 में मिलेगा। हालांकि, 14.2 किलो वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
वहीं, UIDAI ने आधार कार्ड धारकों को बड़ी राहत देते हुए 31 दिसंबर 2026 तक ईमेल आईडी लिंक या अपडेट कराने की सुविधा मुफ्त कर दी है। पहले इसके लिए ₹75 शुल्क देना पड़ता था।
दूसरी ओर, नया पासपोर्ट बनवाना अब महंगा हो गया है। सामान्य पासपोर्ट की फीस ₹1,500 से बढ़ाकर ₹2,500 और तत्काल पासपोर्ट की फीस ₹3,500 से बढ़ाकर ₹5,000 कर दी गई है।
अगर आप नई कार या बाइक खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो अब आपको ज्यादा कीमत चुकानी पड़ सकती है। टाटा मोटर्स, किआ, बीएमडब्ल्यू और एमजी मोटर्स समेत कई वाहन कंपनियों ने अपने वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है।
इसके अलावा, SBI और HDFC Bank ने भी अपने कुछ क्रेडिट कार्ड नियमों में बदलाव किया है। अब कुछ ट्रांजैक्शन पर रिवॉर्ड पॉइंट्स नहीं मिलेंगे, जबकि एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस के लिए भी नए नियम लागू कर दिए गए हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


लालकुआं: कर्मशीलता, सुरक्षा और अनुशासन ही सच्ची स्वतंत्रता, ITC पेपर मिल में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस
आज का राशिफल (15 अगस्त 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
मुक्तेश्वर घूमने आए पर्यटकों का टैंपो ट्रैवलर खाई में गिरा, दो की मौत; कई घायल, राहत-बचाव अभियान जारी
बिंदुखत्ता में बारिश के बीच भव्य तिरंगा बाइक रैली, पंकज कोरंगा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने दिखाया राष्ट्रप्रेम
उत्तराखंड: CM धामी ने खोला विकास का खजाना, पिथौरागढ़ से कोटद्वार तक कई बड़ी परियोजनाओं को हरी झंडी