राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप 2025: 14 वर्षीय नम्रता आर्या का शानदार प्रदर्शन, इंडिया टीम सिलेक्शन के लिए क्वालीफाई

ख़बर शेयर करें 👉

गाजियाबाद। 68वीं राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप–2025 में गाजियाबाद की होनहार निशानेबाज़ नम्रता आर्या ने अपने पहले ही नेशनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन कर सबका ध्यान खींच लिया है। महज़ 14 वर्ष की उम्र में नम्रता ने आईएसएसएफ सब-यूथ कैटेगरी में खेलते हुए इंडिया टीम सिलेक्शन मैचेस के लिए क्वालीफाई कर लिया है, जो किसी भी युवा खिलाड़ी के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता नई दिल्ली के डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में 11 दिसंबर से 4 जनवरी तक आयोजित की जा रही है। नम्रता आर्या, जो इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल, गाजियाबाद की छात्रा हैं, ने अनुशासन, तकनीकी सटीकता और आत्मविश्वास के साथ मुकाबले में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें 👉  आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!

सनराइज शूटिंग अकादमी, नोएडा के कोच राहुल कुमार ने बताया कि नम्रता पहले ही जिला और राज्य स्तर पर कई पदक अपने नाम कर चुकी हैं। राष्ट्रीय स्तर पर यह प्रदर्शन उनके करियर का अहम मोड़ है और इससे भारतीय शूटिंग टीम में चयन की राह आसान हुई है।

कोच राहुल कुमार का कहना है कि उन्हें पूरा भरोसा है कि नम्रता आगामी इंडिया ट्रायल मैचेस में भी इसी निरंतरता के साथ प्रदर्शन करेंगी और जल्द ही इंडियन शूटिंग टीम में जगह बनाएंगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad