दिल्ली में कल से लगेगा नाइट कर्फ्यू ,सीएम केजरीवाल ने किया एलान
नई दिल्ली। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और गुजरात के बाद अब राजधानी दिल्ली में भी नाइट कर्फ्यू लगाया जाएगा। दिल्ली में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों के बीच केजरीवाल सरकार ने बड़ा फैसला लिया है।
राजधानी में 27 दिसंबर सोमवार से नाइट कर्फ्यू लागू किया जा रहा है। रात 11 से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा। दिल्ली में 79 लोगों में ओमिक्रॉन वैरिएंट पाया गया है। रविवार को 19 राज्यों में ओमिक्रॉन अपने पैर पसार चुका है। देश में ओमिक्रॉन के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 474 हो गई है। महाराष्ट्र (108) और दिल्ली (79) में अब तक ओमिक्रॉन के सबसे ज्यादा संक्रमित मिले हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841
ADVERTISEMENTS


आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मां-भाई और गर्भवती भाभी की हत्या के दोषी की फांसी रद्द; मानसिक इलाज के बाद रिहाई के निर्देश
बड़ी खबर! उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, प्रताड़ना और हत्या की साजिश के आरोप
आज का राशिफल (16 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!