PAN Card New Rules 2026: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे PAN कार्ड के नियम, आवेदन से पहले जान लें ये जरूरी अपडेट
नई दिल्ली। नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ 1 अप्रैल 2026 से PAN कार्ड से जुड़े नियमों में बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। इन नए नियमों का सीधा असर उन लोगों पर पड़ेगा जो नया PAN कार्ड बनवाना चाहते हैं या अपने पुराने PAN में सुधार कराना चाहते हैं।
मिली जानकारी के अनुसार अब PAN कार्ड के लिए आवेदन प्रक्रिया पहले के मुकाबले थोड़ी सख्त और विस्तृत होने वाली है। अब तक जहां केवल आधार कार्ड के जरिए आसानी से PAN बन जाता था, वहीं 1 अप्रैल के बाद अतिरिक्त दस्तावेज देना अनिवार्य हो जाएगा।
नए नियमों के तहत PAN कार्ड पर दर्ज नाम का आधार कार्ड से पूरी तरह मेल खाना जरूरी होगा। नाम में जरा भी अंतर होने पर आवेदन खारिज किया जा सकता है। ऐसे में आवेदन करने से पहले आधार में दर्ज जानकारी को ठीक करना बेहद जरूरी हो गया है।
इसके अलावा PAN कार्ड के लिए नया आवेदन फॉर्म भी लागू किया जाएगा। 1 अप्रैल 2026 से पुराने फॉर्म को पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। चाहे नया PAN बनवाना हो या पुराने में संशोधन करना हो, सभी को नए फॉर्म के जरिए ही आवेदन करना होगा।
दस्तावेजों की बात करें तो अब आधार के साथ जन्म प्रमाण पत्र, वोटर आईडी, पासपोर्ट जैसे अतिरिक्त पहचान और पते के प्रमाण देना जरूरी होगा। इसके अलावा ड्राइविंग लाइसेंस, 10वीं की मार्कशीट या मजिस्ट्रेट द्वारा जारी एफिडेविट जैसे दस्तावेज भी मान्य होंगे।
फिलहाल 31 मार्च 2026 तक पुराने नियमों के तहत PAN बनवाना आसान है, जहां केवल आधार कार्ड से आवेदन किया जा सकता है। ऐसे में जिन लोगों ने अभी तक PAN नहीं बनवाया है, उनके लिए यह आसान प्रक्रिया का आखिरी मौका माना जा रहा है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मां-भाई और गर्भवती भाभी की हत्या के दोषी की फांसी रद्द; मानसिक इलाज के बाद रिहाई के निर्देश
बड़ी खबर! उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, प्रताड़ना और हत्या की साजिश के आरोप
आज का राशिफल (16 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल: DM ललित मोहन रयाल के एक साल का रिपोर्ट कार्ड, 31,979 राजस्व वादों का निस्तारण; 34,897 वारिसों के नाम दर्ज
पिथौरागढ़ में नुक्कड़ नाटक से लोगों को किया जागरूक, बैंकिंग योजनाओं से लेकर साइबर ठगी से बचाव तक दी जानकारी