1 जून से बदल जाएंगे सोलर पैनल के नियम! बढ़ सकता है खर्च, लेकिन सब्सिडी को लेकर आई राहत भरी खबर
नई दिल्ली। अगर आप भी बिजली का बिल कम करने के लिए घर की छत पर सोलर पैनल लगवाने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। केंद्र सरकार 1 जून 2026 से सोलर इंडस्ट्री में नया नियम लागू करने जा रही है, जिसका सीधा असर सोलर सिस्टम की कीमतों पर पड़ सकता है।
सरकार द्वारा लागू किए जा रहे नए नियम ALMM List-II के तहत अब सिर्फ सोलर पैनल ही नहीं, बल्कि उनमें इस्तेमाल होने वाले सोलर सेल भी सरकार की मंजूरशुदा सूची में शामिल होने चाहिए। यानी अब सोलर सिस्टम में इस्तेमाल होने वाले हर प्रमुख उपकरण को सरकारी मानकों पर खरा उतरना जरूरी होगा।
अब तक केवल सोलर पैनल के लिए ALMM List-I लागू थी, लेकिन 1 जून से सोलर सेल के लिए भी नई अनिवार्यता लागू हो जाएगी। सरकार का कहना है कि इसका उद्देश्य घटिया क्वालिटी के विदेशी उपकरणों पर रोक लगाना और घरेलू निर्माण को बढ़ावा देना है।
विशेषज्ञों के मुताबिक इस बदलाव के बाद सोलर सिस्टम की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है। अनुमान है कि 1 किलोवाट सोलर सिस्टम पर करीब 3000 रुपये अतिरिक्त खर्च आ सकता है। वहीं 2 किलोवाट सिस्टम पर लगभग 6000 रुपये और 3 किलोवाट सिस्टम पर करीब 9000 रुपये तक अतिरिक्त बोझ पड़ सकता है। यदि बाजार में अप्रूव्ड सोलर सेल की कमी रही तो कीमतें और बढ़ सकती हैं।
हालांकि आम लोगों के लिए राहत की बात यह है कि ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ के तहत मिलने वाली सरकारी सब्सिडी में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सरकार ने साफ किया है कि योजना के तहत आर्थिक सहायता पहले की तरह जारी रहेगी।
योजना के तहत 1 किलोवाट सिस्टम पर 30 हजार रुपये, 2 किलोवाट पर 60 हजार रुपये और 3 किलोवाट या उससे अधिक क्षमता वाले सिस्टम पर अधिकतम 78 हजार रुपये तक की सब्सिडी मिलती रहेगी।
सरकार और विशेषज्ञों का मानना है कि नए नियमों से सोलर सिस्टम की गुणवत्ता बेहतर होगी और लंबे समय में उपभोक्ताओं को इसका फायदा मिलेगा।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर; 17वें दिन पदयात्रा में उमड़ी भारी भीड़
लालकुआं में गरमाई सियासत: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत 15 के खिलाफ मुकदमे की मांग; कांग्रेसियों ने दी तहरीर
(खुलासा): नई कार खरीदने के शौक ने पहुंचाया सलाखों के पीछे, पड़ोसी के घर से चुराया 15 लाख का सोना
आज का राशिफल (31 अगस्त 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!